मनी लॉन्ड्रिंग केस ED ने राज्यसभा सांसद सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

Sanjay Singh judicial custody: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में अरेस्ट किए गए आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप नेता को अरेस्ट किया था। स्पेशल जज एमके नागपाल ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस ED ने राज्यसभा सांसद सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को संजय सिंह की हिरासत अवधि समाप्त होने पर विशेष अदालत में पेश किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईडी ने दस घंटे की पूछताछ के बाद किया था अरेस्ट

दिल्ली आबकारी केस में आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार 4 अक्टूबर को दस घंटे पूछताछ के बाद अरेस्ट किया है। संजय सिंह के घर पर इसके पहले सुबह को ईडी अधिकारियों ने रेड किया था। संजय सिंह के घर पर रेड और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी, ईडी ने अप्रूवर बने आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा के बयान के आधार पर किया। बताया जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा ने ही संजय सिंह का नाम लिया था।

क्या है दिल्ली आबकारी नीति मामला?

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं। इसके पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री व आप नेता मनीष सिसोदिया को इस केस में सीबीआई और फिर ईडी ने अरेस्ट किया था। सिसोदिया उपमुख्यमंत्री के साथ ही आबकारी विभाग के मंत्री भी थे। दिल्ली सरकार ने शराब बेचने के लिए नई आबकारी नीति बनाई थी। इसे 17 नवंबर 2021 को लागू किया गया था। नई आबकारी नीति लागू होने के बाद आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सितंबर 2022 के अंत में सरकार ने नई आबकारी नीति रद्द कर दिया और पुरानी नीति लागू कर दी। लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा पत्र लिखने पर सीबीआई ने केस दर्ज किया और शराब नीति केस की जांच शुरू की। इस मामले में हुए मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें:

OMG! बेड के अंदर मिला नोटो का खजाना, 22 बॉक्स में 42 करोड़ रु. देख Income Tax की टीम हैरान