देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को काबू में करने केंद्र और राज्य सरकारें कड़े एक्शन ले रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया गया है, तो कहीं राज्य यह मियाद धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। जिन शहरों में संक्रमण का खतरा अधिक हैं, वहां टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए केस सामने आए हैं। हालांकि 3.37 लाख लोग रिकवर भी हुए। आइए जानते हैं संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान... 

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड को नियंत्रित करने केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कड़े कदम उठा रही हैं। जैसे दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। कहीं राज्य यह मियाद धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। जिन शहरों में संक्रमण का खतरा अधिक हैं, वहां टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए केस सामने आए हैं। हालांकि 3.37 लाख लोग रिकवर भी हुए। लेकिन इसी बीच 3,783 लोगों की मौत भी हुई। आइए जानते हैं संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने क्या हैं विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान

चुनाव आयोग ने टाले उपचुनाव: चुनाव आयोग ने कोरोना को देखते हुए 3 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव टाले। दादर एवं नगर हवेली, मध्यप्रदेश में खांडवा और हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे। जबकि हरियाणा में एलेनाबाद, राजस्थान में वल्लभनगर, कर्नाटकर में सिंदगी, मेघालय में राजाबाला और मॉरिगकेंग, हिमाचल प्रदेश में फतेहपुर और आंध्रप्रदेश में बाड़वेल में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे। 

बंगाल: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी का पहली मीटिंग में ऐलान-लोकल ट्रेन सेवा गुरुवार से स्थगित, हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को वैक्सीन की पहली खुराक में प्राथमिकता दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में 6 मई से 16 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

गुजरात: कोविड प्रतिबंधों के बाद भी अहमदाबाद जिले के साणंद के नवापुरा गांव में बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को बलियादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पहुंचीं। इस मामले में सरपंच सहित 23 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश: सरकार ने 10 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले यह 6 मई तक रखा गया था। लॉकडाउन के दौरान मिली छूट सशर्त जारी रहेगी। इस दौरान जरूरी सेवाओं को ई-पास की आवश्यकता नहीें होगी।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया-आज से 18-44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन का अभियान प्रारंभ हुआ है। आज एक जिले में एक-एक सत्र हुआ है। कल से इसकी संख्या बढ़ेगी। इस महीने हम 9 लाख लोगों को वैक्सीन लगाएंगे। 15 मई तक हम 1.5 लाख डोज लगा देंगे।

राजस्थान: डीजीपी एमएल लाठर ने बताया- राज्य में अनावश्यक घूमकर संक्रमण फैलाने वाले 1,900 लोगों को क्वारंटीन किया गया। पिछले 24 घंटे में बिना मास्क के घर से निकलने और मास्क को मुंह और नाक पर ठीक तरह से नहीं लगाने वाले 2,701 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक जगहों पर थूकने वाले 2,120 लोगों एवं संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 26,840 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली: यहां पहले 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने वाला था, जिसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया।

महाराष्ट्र: यहां 15 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बता दें कि संक्रमण के मामले में राज्य लगातार टॉप पर बना हुआ है।

ओडिशा/मध्य प्रदेश: ओडिशा में 5 से 14 मई तक के लिए, जबकि मध्य प्रदेश में 10 मई तक के लिए लॉकडाउन रहेगा।

pic.twitter.com/PmtOhvYel4

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/jvvA0VFUvm

Scroll to load tweet…