कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। लेकिन ज्यादातर जगहों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन देखने को मिल रहा है। आज अक्षय तृतीया भी है। इस वजह से लोग गंगा आदि पवित्र नदियों में सुबह स्नान करने पहुंचे। लेकिन घाटों पर पिछले सालों की तुलना में भीड़ नहीं देखी गई। सरकारों पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि महामारी को देखते हुए किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आइए जानते हैं कि संक्रमण रोकने के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने सरकारें क्या एक्शन ले रही हैं...

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्य अपने-अपने स्तर पर 'एक्शन प्लान' बनाकर उन पर काम कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर को गांव में फैलने से रोकने की दिशा में कोशिशें जारी हैं। कई राज्यों में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। लेकिन ज्यादातर जगहों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन देखने को मिल रहा है। आज अक्षय तृतीया भी है। इस वजह से लोग गंगा आदि पवित्र नदियों में सुबह स्नान करने पहुंचे। लेकिन घाटों पर पिछले सालों की तुलना में भीड़ नहीं देखी गई। सरकारों पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि महामारी को देखते हुए किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि  बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में 3.43 लाख केस आए हैं। इनमें से 4000 की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 3.44 लाख लोग ठीक भी हुए। देश में इस समय 37 लाख एक्टिव केस हैं।

आइए जानते हैं कि संक्रमण रोकने के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने सरकारें क्या एक्शन ले रही हैं...

ईद पर सोशल डिस्टेसिंग: शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर मुस्लिम समाज ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया। नमाज के दौरान 2 गज की दूरी बनाए रखी। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ईद मनाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अक्षय तृतीया: शुक्रवार को अक्षय तृतीया भी है। इस दौरान गंगा आदि पवित्र नदियों में सुबह नहाने का धार्मिक महत्व है। लेकिन कोरोना के चलते प्रयागराज, वाराणसी आदि में घाटों पर कम लोग नजर आए।

इन राज्यों में लॉकडाउन: 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़,  मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं-पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात।
 

 

#EidUlFitr pic.twitter.com/4QFPd7s49f

Scroll to load tweet…

 

EidUlFitr pic.twitter.com/leUAfQMeFI

Scroll to load tweet…

 

pic.twitter.com/C1c2ABv06G

Scroll to load tweet…

 

pic.twitter.com/9JrxCALt4w

Scroll to load tweet…

 

pic.twitter.com/4cM4JoE9t4

Scroll to load tweet…