Agni-V से BrahMos तक पूरे पाकिस्तान में कहीं भी कहर ढा सकते हैं भारत के ये मिसाइल
Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान लड़ाई करने की धमकी दे रहा है। आइए जानते हैं भारत के पास ऐसी कौन सी ताकतवर मिसाइलें हैं, जिनका रेंज पूरे पाकिस्तान को कवर करता है।

अग्नि- V (Agni-V)
अग्नि- V भारत का सबसे आधुनिक और ताकतवर मिसाइल है। यह भारत की पहली ICBM (Intercontinental Ballistic Missile) है जिसका रेंज 5,500km है। यह पूरे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन के प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। इस मिसाइल से एक बार में कई परमाणु हथियार गिराए जा सकते हैं।
अग्नि-IV (Agni-IV)
अग्नि-IV का रेंज करीब 4,000km है। यह IRBM (Intermediate Range Ballistic Missile) सटीक वार करने के लिए एडवांस नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम से लैस है। इससे परमाणु हमला किया जा सकता है।
अग्नि-III (Agni-III)
अग्नि-III का रेंज 3,000 से 3,500 किलोमीटर है। यह 1.5 टन पेलोड ले जा सकता है। इससे परमाणु हमला किया जा सकता है। इस मिसाइल को सड़क और रेल दोनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च कर सकते हैं। यह पूरा पाकिस्तान और चीन के प्रमुख रणनीतिक ठिकानों को कवर करता है।
अग्नि-II (Agni-II)
अग्नि-II का रेंज 2,500 किलोमीटर है। यह अपने साथ करीब 1000kg का पेलोड ले जाता है। यह परमाणु या पारंपरिक विस्फोटक ले जा सकता है।
ब्रह्मोस (BrahMos)
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। पहला इसका रेंज करीब 300km था। इसे बढ़ाकर 500km किया गया है। यह पाकिस्तान के अहम ठिकानों को कवर करता है। 3,580 km/h की रफ्तार और रडार की पकड़ में न आने की क्षमता इसे खास बनाती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

