MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • भारत के कितने सड़क पर उतर सकते हैं लड़ाकू विमान, क्यों है यह क्षमता खास, क्या पाकिस्तान के पास है ये ताकत?

भारत के कितने सड़क पर उतर सकते हैं लड़ाकू विमान, क्यों है यह क्षमता खास, क्या पाकिस्तान के पास है ये ताकत?

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग-टेकऑफ की ताकत दिखाई है। यह पाकिस्तान से 1000km दूर है। वायुसेना के विमानों ने गंगा एक्सप्रेसवे के 3.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर "लैंड एंड गो" अभ्यास किया।

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : May 03 2025, 02:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्यों खास है गंगा एक्सप्रेसवे?
Image Credit : ANI

क्यों खास है गंगा एक्सप्रेसवे?

इस टेस्ट में राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलीकॉप्टर समेत कई विमानों ने हिस्सा लिया। टेस्ट के दौरान विमानों ने दिन और रात दोनों समय लैंडिंग और टेकऑफ किया।

गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान दिन और रात दोनों समय उतर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं। यह भारत में अपनी तरह की पहली हवाई पट्टी है। अब तक, लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इसी तरह की इमरजेंसी लैंडिंग टेस्ट किए गए थे, लेकिन यहां दिन के समय ही विमान उतर सकते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे में CAT II ILS सिस्टम है। यहां कम विजिबिलिटी के समय भी लैंडिंग हो सकती है।

24
भारत में एक दर्जन राजमार्गों पर उतर सकते हैं लड़ाकू विमान
Image Credit : ANI

भारत में एक दर्जन राजमार्गों पर उतर सकते हैं लड़ाकू विमान

भारत में करीब एक दर्जन राजमार्गों पर लड़ाकू विमान उतर सकते हैं। इनमें से चार उत्तर प्रदेश में हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (UP): यह भारत का पहला एक्सप्रेसवे है, जिसका इस्तेमाल वायुसेना ने इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा के रूप में किया था। उन्नाव के पास 3.2 किलोमीटर लंबा हिस्सा लड़ाकू विमानों के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (UP): सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी बनी है। इसकी लंबाई 3.2 किलोमीटर है।

यमुना एक्सप्रेसवे (UP): ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर के पास हवाई पट्टी बनाई गई है। यहां लड़ाकू विमान उतर सकते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 925A (राजस्थान): यह पहला राष्ट्रीय राजमार्ग था जिसे आधिकारिक तौर पर IAF के लिए आपातकालीन लैंडिंग सुविधा के रूप में विकसित किया गया था। बाड़मेर जिले में गंधव भाकासर के पास इस सड़क पर 3.5km लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 16 (ओडिशा): ओडिशा के बालासोर जिले में NH-16 पर हवाई पट्टी बनाई गई है।

गंगा एक्सप्रेसवे (UP): गंगा एक्सप्रेसवे पर बने हवाई पट्टी की लंबाई 3.5 km है। यहां इंडियन एयरफोर्स के सभी लड़ाकू विमान उतर सकते हैं।

Related Articles

Related image1
पाकिस्तान से इंपोर्ट पर फुल स्टॉप, जानें भारत के एक्शन से दुश्मन को कितना नुकसान
Related image2
सुखोई से राफेल तक, ये हैं इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट, दुश्मन सावधान
34
क्यों जरूरी है सड़क पर हवाई पट्टी बनाना
Image Credit : ANI

क्यों जरूरी है सड़क पर हवाई पट्टी बनाना

सड़क पर हाई पट्टी का निर्माण इसलिए किया जा रहा है ताकि लड़ाई के समय जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल हो सके। अगर नियमित हवाई अड्डे दुश्मन के हमले में क्षतिग्रस्त हो जाएं तो इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

वायुसेना के लिए हवाई पट्टी मजबूत कंक्रीट और खास डामर से बनाए जाते हैं। इन्हें इतना मजबूत और लचीला बनाया जाता है कि लड़ाकू विमानों के बार-बार उड़ान भरने और उतरने के भारी वजन और मजबूत दबाव को संभाल सके। इनमें पानी निकलने के लिए खांचे होते हैं। विमान के टायरों से रबर को जमने से रोकने के लिए विशेष कोटिंग होती है। सख्त सैन्य मानकों को पूरा करने के लिए इनका नियमित रूप से रखरखाव किया जाता है।

दूसरी ओर सड़क मुख्य रूप से वाहनों के लिए बनाए गए हैं। इसमें नियमित सैन्य रनवे जैसी विशेष सतही परतें नहीं हैं। इसपर उतरना लड़ाकू विमानों के लिए जोखिम भरा होता है। तेज गति से उतरने या उड़ान भरने के दौरान स्किडिंग, हाइड्रोप्लेनिंग (पानी पर फिसलना) या टायर के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है।

44
क्या चीन और पाकिस्तान के पास है लड़ाकू विमान उतारने लायक सड़कें
Image Credit : ANI

क्या चीन और पाकिस्तान के पास है लड़ाकू विमान उतारने लायक सड़कें

चीन और पाकिस्तान ने भी ऐसी सड़कें बनाई हैं जिनपर लड़ाकू विमान को उतारा जा सकता है। ये विमान यहां से उड़ान भी भर सकते हैं। चीन ने 1989 में ही सड़क पर लड़ाकू विमान उतरने का अभ्यास शुरू कर दिया था। पाकिस्तान ने 2000 और फिर 2010 और 2019 में यह क्षमता दिखाई। पाकिस्तान अपने एम-2 मोटरवे का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों को उतारने के लिए करता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गैस संकट के बीच अच्छी खबर, LPG लेकर भारत पहुंचा पहला जहाज; जानें 1 बार में भर सकेंगे कितने सिलेंडर
Recommended image2
Now Playing
Ravi Kishan: 'दीदी जा रही हैं-मोदी जी आ रहे हैं', सांसद रवि किशन की बड़ी भविष्यवाणी
Recommended image3
भारत की पांडुलिपि विरासत की खोज शुरू, देशभर की पांडुलिपियों की मैपिंग के लिए संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया 3 महीने का कैम्पेन
Recommended image4
Puducherry Chunav 2026: पुडुचेरी की सियासत का बाहुबली कौन? जानें NDA-DMK गठबंधन की ताकत और कमजोरियां
Recommended image5
Weather Alert: अगले 24 घंटे संभलकर! 25 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, यूपी-बिहार वाले अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
पाकिस्तान से इंपोर्ट पर फुल स्टॉप, जानें भारत के एक्शन से दुश्मन को कितना नुकसान
Recommended image2
सुखोई से राफेल तक, ये हैं इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट, दुश्मन सावधान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved