केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने बजट भाषण में किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर कायम है। सीतारमण ने कहा कि हमने किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने का प्रयास किया है। जानें किसानों के लिए वित्त मंत्री ने और क्या घोषणाएं कीं। 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने बजट भाषण में किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर कायम है। सीतारमण ने कहा कि हमने किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने का प्रयास किया है। किसानों को 75 हजार करोड़ से ज्यादा दिए और डेढ़ गुना एमएसपी दी गई है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने किसानों से सरकारी खरीद पर जोर, किसानों को दिए जाने वाले भुगतान में तेजी लाने और किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इस बार किसानों के लिए क्या खास रहा, जानते हैं 10 प्वाइंट में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- किसानों को गेहूं के लिए 75060 करोड़ रुपए आवंटित।
2- 2021 में धान खरीदी के लिए 1 लाख 72 हजार 752 करोड़ रुपए का आवंटन। 
3- 2021-22 में एग्रीकल्चर क्रेडिट टारगेट 16.5 लाख करोड़ का है। ऑपरेशन ग्रीन स्कीम में जल्द खराब होने वाली 22 फसलों को शामिल किया जाएगा।
4- ग्रामीण इन्फ्रा फंड के लिए 40 हजार करोड़ की घोषणा।
5- E-Nam के लिए 1 हजार नई मंडियां, फॉर्म क्रेडिट लक्ष्य 
6- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य। 
7- किसानों के लिए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का ऐलान। 
8- एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी, देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनेंगे। ये कोच्चि, चेन्नई, विशाखापट्‌टनम, पारादीप और पेटुआघाट जैसे शहरों में होंगे। 
9- बंगाल में चाय मजदूरों के लिए 1 हजार करोड़
10- तमिलनाडु में मल्टीपर्पज सी-विड पार्क बनेगा।