Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में जब सभी के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी थी तभी एक चमत्कार हुआ। सीट 11A पर बैठा यात्री सुरक्षित निकला, देखें वायरल वीडियो और जानिए पूरा घटनाक्रम।

Air India Crash Survivor: अहमदाबाद के पास गुरुवार दोपहर हुए Air India AI-171 विमान हादसे में जब अधिकारियों ने कोई जीवित नहीं बचा (No Survivors) की आधिकारिक पुष्टि कर दी थी। हालांकि, हर तरफ पड़े शवों के बीच एक पैसेंजर जीवित बच गया है। सोशल मीडिया पर इसे चमत्कार कहा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीट 11A से निकला ज़िंदा मुसाफिर

Air India की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 में सवार यह यात्री विश्वास कुमार रमेश सीट 11A पर बैठा था। हादसे के कुछ घंटों बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सफेद टी-शर्ट और काले पैंट में लंगड़ाते हुए चलता दिखाई दे रहा है। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे और धुएं की कालिख साफ़ नजर आ रही है।

Scroll to load tweet…

825 फीट की ऊंचाई से गिरा विमान

फ्लाइट ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही Mayday कॉल जारी की थी। पायलट ने ATC को इमरजेंसी अलर्ट भेजा लेकिन फिर संपर्क टूट गया। कुछ ही देर में आसमान में एक भीषण आग का गोला फूटा और मीलों दूर से धुएं की लकीरें देखी गईं।

लंदन जा रही थी फ्लाइट, सवार थे 242 लोग

AI-171 फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। हादसा टेक-ऑफ के 3 मिनट के अंदर हुआ। इस फ्लाइट में सवार केवल एक जीवित बचे हैं।

पुलिस और DGCA की पुष्टि

अहमदाबाद पुलिस ने इस एकमात्र ज़िंदा बचे यात्री की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान यह व्यक्ति घटनास्थल के नज़दीक पाया गया। उसकी स्थिति स्थिर है और वह अस्पताल में है। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह चमत्कारिक रूप से संभव हुआ कि क्रैश के दौरान उसका हिस्सा ज़्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ।