गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के बाद ही क्रैश हो गई। इस प्लेन में 242 लोग सवार थे। देखिए यात्रियों की पूरी लिस्ट।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Ahmedabad Airport) से उड़ी Air India की लंदन जा रही फ्लाइट AI171 क्रैश गुरुवार को क्रैश हो गई। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद हुए इस हादसा में केवल एक ही पैसेंजर बचा। प्लेन क्रैश होकर एक बिल्डिंग से टकरा गई। प्लेन में 242 लोग सवार थे। इसमें 241 की मौत हो गई। पैसेंजर्स लिस्ट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, फ्लाइट ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से टेकऑफ किया था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और 230 यात्री। DGCA ने कहा कि दुर्घटना महज 825 फीट की ऊंचाई पर हुई, जब फ्लाइट में लिफ्ट फेलियर हुआ। इस विमान में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश पैसेंजर्स सवार थे। जबकि 7 पुर्तगाली और 1 कैनेडियन पैसेंजर भी था।

पहली बार लंदन में अपने पति के पास जा रही थी खुशबू

इसके अलावा, बालोतरा की रहने वाली नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी इस विमान में सफर कर रही थीं। वे हाल ही में शादी के बाद पहली बार लंदन में रह रहे अपने पति के पास जा रही थीं। उनकी शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉ. प्रदीप जोशी और तीन बच्चों की मौत पहले ही हादसे में सामने आ चुकी है। वे भी लंदन में बसने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

सीट 11A से निकला ज़िंदा मुसाफिर

Air India की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 में सवार यह यात्री विश्वास कुमार रमेश सीट 11A पर बैठा था। हादसे के कुछ घंटों बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सफेद टी-शर्ट और काले पैंट में लंगड़ाते हुए चलता दिखाई दे रहा है। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे और धुएं की कालिख साफ़ नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…