Air India Emergency Landing: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को तकनीकी खराबी के कारण वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान में 300 से ज्यादा यात्री थे। अब ऐसे में एअर इंडिया ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

Air India Emergency Landing: मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह वापस मुंबई लौटना पड़ा। यह बोइंग 777 विमान रात करीब 1:50 बजे उड़ान भरने के बाद तीन घंटे से ज्यादा हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से मुंबई लैंड हुआ। एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के पायलट ने तकनीकी समस्या को देखते हुए सभी की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यात्रियों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं

इस वजह से AI191 (मुंबई से नेवार्क) और AI144 (नेवार्क से मुंबई) दोनों फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की है और उन्हें एअर इंडिया या अन्य एयरलाइंस की वैकल्पिक उड़ानों में री-बुक किया जा रहा है। नेवार्क में फ्लाइट AI144 के यात्रियों को भी रद्द होने की जानकारी दे दी गई है और उन्हें जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी। यात्रियों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: बारिश से मचा हाहाकार, तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित