MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • फ्लाइट में पेशाब कांड: कथक डांसर ने हिला दिया एयर इंडिया, DGCA ने किया जुर्माना, पायलट भी 3 महीने घर बैठेगा

फ्लाइट में पेशाब कांड: कथक डांसर ने हिला दिया एयर इंडिया, DGCA ने किया जुर्माना, पायलट भी 3 महीने घर बैठेगा

अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत टॉप अमेरिकी फाइनेंस कंपनी के बर्खास्त वाइस-प्रेसिडेंट शंकर मिश्रा द्वारा 70 वर्षीय मशहूर कथक डांसर शोवना नारायण पर पेशाब करने के मामले में एक बड़ा अपडेट हुआ है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
Published : Jan 20 2023, 02:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

नई दिल्ली. अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत टॉप अमेरिकी फाइनेंस कंपनी के बर्खास्त वाइस-प्रेसिडेंट शंकर मिश्रा द्वारा 70 वर्षीय मशहूर कथक डांसर शोवना नारायण पर पेशाब करने के मामले में एक बड़ा अपडेट हुआ है। DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका है। वहीं, पायलट-इन कमांड का लाइसेंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट में मशहूर कथक डांसर शोवना नारायण पर पेशाब करने के मामले में विमान नियम 1937 के नियम 141 और DGCA के नागरिक उड्डयन नियमों के तहत अपनी ड्यूटी न निभाने में विफल रहने पर पायलट पर एक्शन लिया गया है। वहीं, एयर इंडिया की उड़ाने सेवाओं के निदेशक पर भी तीन लाख फाइन किया गया है।पढ़िए पूरा मामला...
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

इससे पहले 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने चार महीने का बैन लगा दिया था।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी (Indian Penal Code) की धारा धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 509 (शब्द, हावभाव या ऐसा कृत्य जिसका मकसद किसी महिला का शील भंग करना हो) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार) के साथ-साथ विमान नियमों के तहत केस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें-Air India की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा पर लगा 4 माह का बैन, नहीं कर पाएगा विमान की सवारी

35
Image Credit : Asianet News

शंकर मिश्रा के वकील के कोर्ट में एक अजीब तर्क दिया था। वकील ने कोर्ट में कहा था कि शोवना ने खुद अपने ऊपर पेशाब कर ली थी। इसमें कहा गया कि महिला एक कथक डांसर हैं और 80 फीसदी कथक डांसर्स को इनकॉन्टिनेंस की समस्या होती है। यानी वे पेशाब रोक नहीं पाती हैं। 

45
Image Credit : Asianet News

हालांकि इस तर्क के बाद शोवना को अपनी पहचान उजागर करके सामने आना पड़ा था। उन्होंने इसे अब तक सबसे अजीब तर्क बताया था।बता दें कि शोवना नारायण एक रिकॉग्नाइज्ड इंडियन कथक डांसर हैं। वे इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में आफिसर रही हैं। वे भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डांस प्रोग्राम्स देती आई हैं।

55
Image Credit : PTI

शोवना नारायण को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री(1992) से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड(1999) भी मिल चुका है। उन्होंने कथक महान कलाकार बिरजू महाराज की शिष्या हैं। यह भी पढ़ें-एयर इंडिया पेशाब कांड: 70 साल की कथक डांसर शिवना नारायण कोई छोटी हस्ती नहीं, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या हैं
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
4th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
(20.0 ov)259/7
INDIND
(10.0 ov)107/6
IND need 153 runs in 60 balls
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(69.0 ov) 329 & 194/5
AUSAUS
429
Day 4 - Session 1
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP UCC: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगी समान नागरिक संहिता! अमित शाह का बड़ा ऐलान
Recommended image2
MBA करने लंदन गई छात्रा का पुणे के फ्लैट में मिला शव? पिता ने खंगाला बैंक अकाउंट तो उड़े होश
Recommended image3
Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Recommended image4
PM Kisan 24th Installment: PM किसान की 24वीं किस्त जारी, नहीं आया मैसेज तो ऐसे चेक करें स्टेटस
Recommended image5
Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved