ALLAHABAD Lok Sabha Election Result 2024: प्रयागराज संसदीय सीट से पं. केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी चुनाव हार गए हैं। यहां से सपा से कांग्रेस में आए उज्जवल रमन सिंह ने जीत दर्ज की है।  

ALLAHABAD Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए भाजपा ने प्रयागराज संसदीय सीट पर पार्टी के पुराने नेता केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी (Neeraj Tripathi) पर दांव लगाया था। कांग्रेस ने यहां से सपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे कुंवर उज्जवल रमन सिंह (Ujjwal Raman Singh) और बसपा ने रमेश कुमार पटेल (Ramesh Kumar Patel) को प्रत्याशी घोषित किया था। शुरूआती रुझान में बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह से आगे चल लेकिन दोपहर बाद जब पीछे हुए तो फिर आगे निकलने का मौका नहीं मिला। कैंबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के विधानसभा क्षेत्र और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की सीट से बीजेपी की करारी हार हुई है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को यहां से 451922 मत मिले। उन्होने नीरज त्रिपाठी को करीब 57268 वोट से हराया। नीरज त्रिपाठी त्रिपाठी को 394654 मत मिले हैं। कुंवर रेवती रमण सिंह ने यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता डा. मुरली मनोहर जोशी को हराया था। वह यहां से दो बार सांसद रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलाहाबाद लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- BJP ने 2019 का इलाहाबाद लोकसभा चुनाव जीता था, रीता बहुगुणा जोशी विनर

- रीता बहुगुणा जोशी ने 2019 में अपनी कुल संपत्ति 2 करोड़, कर्ज 16 लाख दिखाया

- 2014 का चुनाव बीजेपी प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्ता ने जीता था

- श्यामा चरण गुप्ता 2014 में 47 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी के आसामी थे

- 2009 में SP कैंडीडेट कुंवर रेवती रमण सिंह को मिला जीत का आर्शीवाद

- कुंवर रेवती रमण सिंह ने 2009 में अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ रु. दिखाई थी

- 2004 का इलेक्शन SP प्रत्याशी कुंवर रेवती रमण सिंह ने जीता था

- रेवती रमण सिंह के पास 2004 में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी, कर्ज 10 लाख था

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में इलाहाबाद संसदीय सीट पर 1716160 वोटर थे, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1666569 था। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद की जनता ने 2019 में 494454 वोट देकर सांसद बनाया। उन्होंने सपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह पटेल को हरिया था। उन्हें 310179 वोट मिला था। वहीं, इलाहाबाद लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी प्रत्याशी श्यामा चरण गुप्ता सांसद बने। 313772 वोट पाकर श्यामा चरण ने सपा प्रत्याशी कुंवर रेवती रमण सिंह अलियास मणि को हराया था। उन्हें 251763 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट