पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में गिरफ्तार अल्लू अर्जुन जेल से रिहा। एक फैन ने एक्टर की रिहाई की मांग को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया।

हैदराबाद। फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) के एक्टर अल्लू अर्जुन एक दिन जेल में रहकर शनिवार सुबह बाहर आ गए। उन्हें शुक्रवार रात चंचलगुडा जेल में रखा गया। जेल के बाहर बड़ी संख्या में अल्लू अर्जुन के फैन जुटे हुए थे। वे एक्टर की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

बता दें कि 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन आए थे। उनके आते ही थिएटर में जुटी हजारों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ मच गई थी। इसके चलते 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को ही एक्टर को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन कागजी कार्रवाई में देर होने के चलते उन्हें रातभर जेल में रहना पड़ा।

अल्लू अर्जुन के फैन ने खुद पर डाला पेट्रोल

शुक्रवार को जेल के बाहर जुटे फैन्स अल्लू अर्जुन की रिहाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान रात में एक प्रशंसक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत उसे रोक दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर पुलिस और अल्लू अर्जुन को ओर से प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। Asianetnews वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें- Video: जेल से बाहर आकर बोले अल्लू अर्जुन- "जो हुआ उसके लिए सॉरी, सहयोग करूंगा"