अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्होंने घटना पर खेद जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जानें क्या है पूरा मामला।

हैदराबाद। फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) शुक्रवार को गिरफ्तार होने के बाद रात भर हैदराबाद जेल में रहे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए माफी चाहते हैं। वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। पुलिस का सहयोग करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

अल्लू अर्जुन ने कहा-प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया

अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, मैं कानून का सम्मान करता हूं। मैं उनके साथ सहयोग करूंगा। पीड़ित परिवार के लिए मैं एक बार फिर अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। यह हादसा पूरी तरह अनजाने में हुआ।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म देखने गए व्यक्ति की हादसे में मौत हुई। जो कुछ हुआ उसके लिए मुझे सच में बहुत खेद है। यह पूरी तरह में मेरे नियंत्रण से बाहर था। पिछले 20 साल से मैं अपनी फिल्म देखने जा रहा हूं। मैंने अपने जीवन में 30 से अधिक बार ऐसा किया है। कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। मैं जिस तरह से हो सकेगा पीड़ित परिवार का सपोर्ट करूंगा। उन्हें जो नुकसान हुआ उसकी किसी भी तरह भरपाई नहीं हो सकती।" अंत में अल्लू अर्जुन ने हाथ जोड़कर हिंदी में कहा,"बहुत बहुत शुक्रिया सबके लिए।"

Scroll to load tweet…

किस मामले में जेल गए थे अल्लू अर्जुन

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का प्रीमियर था। इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन आए थे। हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। एक्टर के आने के बाद भगदड़ मच गई थी। जिससे 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें शुक्रवार को अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद भी उन्हें चंचलगुडा जेल में एक रात बितानी पड़ी।