नांदयाल में एक जोड़े ने बेटे के ट्रांसजेंडर से प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या कर ली। बेटे के शादी से इनकार के बाद माता-पिता ने कीटनाशक खाकर जान दे दी।

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिला में अधेड़ उम्र के जोड़े ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। उनका बेटा एक ट्रांसजेंडर से प्यार करता है। वह लड़की से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इस बात से नाराज होकर माता पिता ने अपना जीवन खत्म कर लिया। घटना जिला मुख्यालय के एसबीआई कॉलोनी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुब्बा रायडू और उनकी पत्नी सरस्वती के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उनके इकलौते बेटे का नाम सुनील है। बी टेक की पढ़ाई के बाद वह ऑटो रिक्शा चलाने लगा था। वह करीब तीन साल से स्मिता नाम की एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में है। माता-पिता को जब पता चला कि बेटा ट्रांसजेंडर से प्यार करता है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने कई बार सुनील को चेतावनी दी। उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

सुनील ने लड़की से शादी के लिए किया इनकार 

सुनील ने किसी लड़की से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अपने माता-पिता से कहा कि स्मिता से प्यार करता है और उससे ही शादी करेगा। माता-पिता उसे काउंसलिंग के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन भी ले गए, लेकिन सुनील ने पुलिस अधिकारी से भी कह दिया कि वह ट्रांसजेंडर स्मिता के साथ ही रहेगा।

पुलिस स्टेशन में अपमानित महसूस करने के बाद माता-पिता ने आत्महत्या करने का फैसला किया। दोनों ने लगभग दो दिन पहले नांदयाल के बाहरी इलाके में कीटनाशक खा लिया। उन्हें तुरंत नांदयाल के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि चूंकि कोई शिकायत नहीं मिली थी, इसलिए किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि स्मिता के करीबी ट्रांसजेंडरों का एक समूह सुब्बा रायडू और सरस्वती को उनके बेटे सुनील द्वारा लिए गए कर्ज के बहाने परेशान कर रहा था। दंपत्ति ने ट्रांसजेंडरों के समूह द्वारा कथित तौर पर किए गए उत्पीड़न और अपमान के कारण अपनी जान दी।

यह भी पढ़ें- वीडियो कॉल पर Live थी प्रेमिका...अचानक प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम की सब रह गए शॉक्ड