दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रैली में लगे गोली मारो...के नारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भड़क गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप लोग झूठ बोल रहे हैं। इसलिए मीडिया को जानकारी में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ये मामला कोर्ट में इसलिए मैं ज्यादा नहीं बोल रहा। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रैली में लगे गोली मारो...के नारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भड़क गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप लोग झूठ बोल रहे हैं। इसलिए मीडिया को जानकारी में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ये मामला कोर्ट में इसलिए मैं ज्यादा नहीं बोल रहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां जब एक पत्रकार ने दिल्ली चुनाव के दौरान उनकी जनसभा में लगे 'देश के गद्दारों को...गोली मारो ---को' को लेकर सवाल किया गया तो वे भड़क गए। उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं। साथ ही आप अपनी जानकारी में सुधार कीजिए। आधी अधूरी जानकारी किसी के लिए भी घातक होती है। इतना ही नहीं ठाकुर ने कहा, ये मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं कुछ ज्यादा नहीं कह सकता।

Scroll to load tweet…

क्या कहा था अनुराग ठाकुर? 
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए थे। अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगावते हुए कहा, "देश के गद्दारों को...इस पर वहां मौजूद जनता ने कहा था गोली मारो..." अनुराग ठाकुर ने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग ने मंगलवार देर शाम अनुराग ठाकुर को नोटिस जारी किया था और उनके चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी थी।