अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले नौ महीनों में जम्मू-कश्मीर में अनुमानित 1.60 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। वहां एक भी पथराव की घटना नहीं हुई। आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई सरकार ने की है। इन स्थितियों का क्या राहुल गांधी स्वागत करेंगे।

Anurag Thakur takes on Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा का समापन अगले महीने जम्मू-कश्मीर में किया जाना है। राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि वह जम्मू-कश्मीर में अपनी यात्रा लेकर प्यार फैलाने जा रहे हैं या वहां का माहौल खराब करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में माहौल खराब करने जा रहे हैं। उनको वहां जाने के पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह आर्टिकल 370 और 35 ए को खत्म करने के पक्ष में हैं या नहीं? कांग्रेस का इतिहास दंगों से भरा पड़ा है और वह देश में शांति नहीं देखना चाहती।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए साल का जश्न मनाने पश्चिमी राजस्थान पहुंचे हैं अनुराग ठाकुर

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी चार दिवसीय यात्रा पर पश्चिमी राजस्थान पहुंचे हैं। यहां वह नए साल का जश्न मनाएंगे। जोधपुर में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत जम्मू-कश्मीर जाने वाले हैं। क्या वह वहां प्यार फैलाने जा रहे हैं या माहौल खराब करने जा रहे हैं? कांग्रेस का इतिहास 1984 के सिख दंगों से लेकर दंगों की घटनाओं से भरा पड़ा है। कांग्रेस का इतिहास दंगों से भरा है। वे ही हैं जिन्होंने वहां धारा 370 और धारा 35ए लागू की जिसके कारण पिछले कई वर्षों में 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। ठाकुर ने कहा कि मेरा राहुल गांधी से सवाल है कि क्या वह इन अनुच्छेदों को रद्द करने से सहमत हैं।

जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब करने जा रहे राहुल

अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले नौ महीनों में जम्मू-कश्मीर में अनुमानित 1.60 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। वहां एक भी पथराव की घटना नहीं हुई। आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई सरकार ने की है। इन स्थितियों का क्या राहुल गांधी स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास कार्य हो रहे हैं। रोजगार के लिए वहां निवेश बढ़ चढ़कर हो रहा है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा लेकर वह वहां का माहौल खराब करने जा रहे हैं।

राजस्थान पेपर लीक की घटनाएं रोकने में असफल

केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार पर पेपर लीक मामले में बरसे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं के लिए राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। राज्य में पेपर लीक की आठ घटनाएं हो चुकी हैं और सरकार इन घटनाओं पर लगाम लगाने में लगातार विफल रही है। राज्य सरकार क्यों माफियाओं के मामले में असहाय है। ठाकुर ने नई पेंशन योजना को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार का इस्तेमाल दूसरों पर दोष मढ़ने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों ने नई पेंशन योजना को अपनी मंजूरी दे दी है और योजना की आगे की प्रक्रिया है।

यह भी पढ़ें:

भारत सरकार का बड़ा कदम: चीन सहित छह देशों के पैसेंजर्स का भारत में RT-PCR अनिवार्य

बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला

भारत की सीमाओं की जोरावर के साथ पहरेदारी करेगा 'प्रलय', पलक झपकते ही 500 किमी दूर तक टारगेट को कर देगा तबाह