राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कहा था कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उनके अलावा तमाम राजनेता निगरानी में हैं। पेगासस स्पाइवेयर से सबकी जासूसी कराई जा रही है।

Rahul Gandhi England visit: कैब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के भाषण पर बीजेपी ने हमला तेज कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल विवादों की आंधी बन गए हैं। वह विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखे हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कहा था कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उनके अलावा तमाम राजनेता निगरानी में हैं। पेगासस स्पाइवेयर से सबकी जासूसी कराई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल की भाषा, विचार और कार्यशैली संदेहास्पद...

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश से भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदेहास्पद है। उन्होंने ऐसा बार-बार किया है। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन चुके हैं। चाहे विदेशी दोस्त हों, एजेंसियां हों या विदेशी जमीन, वह भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए उन्होंने विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का पूर्व नियोजित तरीके से ठेका लिया है।

एक दिन पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया था पलटवार

राहुल गांधी ने इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडिया इनसाइट्स कार्यक्रम में रविवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश जाने और उनकी बातों को मैं याद करता हूं जब वह आजादी के 60 या 70 वर्षों के दौरान की बातें वहां बताते हैं। तथ्य यह है कि जो व्यक्ति विदेश जाने पर भारत को बदनाम करता है, वह भारत का प्रधान मंत्री है ... आपने उनका भाषण नहीं सुना है जहां उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भारत में कुछ भी नहीं किया गया है, ऐसा कहकर वह हर भारतीय माता-पिता, दादा-दादी का अपमान करते हैं? राहुल गांधी ने कहा कि दुबई में टिप्पणियों के लिए अगस्त 2015 में पीएम मोदी की आलोचना की गई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार से अनिर्णय, सुस्ती की समस्याएं विरासत में मिली हैं। उस वर्ष मई में दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा था कि एक समय था जब लोग भारत में पैदा होने पर पछताते थे और देश छोड़ देते थे। वे बेहतर के लिए जाना चाहते थे। अब वे लोग कह रहे हैं कि वे वापस आने के लिए तैयार हैं, भले ही उनकी आय अन्य जगहों की तुलना में कम हो। पढ़िए पूरी खबर…

क्या कहा था राहुल गांधी ने कैंब्रिज में?

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और स्वयं सहित कई राजनेता निगरानी में हैं। इस बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस में तनातनी शुरू हो चुकी है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा था कि वह इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए निगरानी में थे। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र पर कथित हमले के पांच प्रमुख पहलुओं के बारे में बताया। राहुल गांधी के कैंब्रिज स्पीच के मुख्य प्वाइंट्स- मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा और नियंत्रण, निगरानी और धमकी, फेडरल इंन्वेस्टिगेटिंग एजेंसीज द्वारा जबरदस्ती, अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमले आदि।

यह भी पढ़ें:

भारत के चार मोस्ट वांटेड आतंकवादी पाकिस्तान में हुए ढेर, अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया