अगले साल पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश यूपी का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया है। 

नई दिल्ली. भाजपा ने अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने पांचों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-गजब चुनावी माया: शंख-मंत्रों के बीच त्रिशूल लहराती दिखीं मायावती, तस्वीरों में देखिए दीदी का नया अवतार

यूपी के चुनाव के लिए कई दिग्गजों की टीम
पार्टी ने बुधवार को पांचों राज्यों के प्रभारियों और सहप्रभारियों के नामों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान की टीम के साथ जोड़ा गया है। यानी इन्हें सहप्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-ये क्या कर दिया! UP के पूर्व राज्यपाल कुरैशी पर FIR दर्ज, इंसान और शैतान के बीच बुरे फंसे

बाकी राज्यों के ये प्रभारी बनाए गए
उत्तराखंड की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई है। उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-Bhawanipur उप चुनाव: ममता बनर्जी करेंगी कैम्पेन का श्रीगणेश, twitter पर कमेंट-अगर सब डर गए, तो मुझे उतार दो

पंजाब की कमान गजेंद्र सिंह शेखवात को
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इनकी टीम में सहप्रभारी के रूप में हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा जोड़े गए हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती
पांच राज्यों में से 4 भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती हैं, क्योंकि यहां उसकी ही सरकार है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। पंजाब में कांग्रेस की सत्ता है, लेकिन यहां उसकी अंदरुनी कलह से समीकरण बदल दिए हैं। संभावना है कि इन राज्यों में मार्च-अप्रैल के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। इन पांचों राज्यों का रिजल्ट 2024 में होने वाले आम चुनाव का भविष्य भी तय करने वाला होगा।

pic.twitter.com/PvUWtslBGm

Scroll to load tweet…