देश के 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट सामने आने लगे हैं। जो ट्रेंड दिखाई दे रहा है, उसमें कांग्रेस पार्टी दो राज्यों में सत्ता से बेदखल होने जा रही है, वहीं मध्य प्रदेश में भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा रहा है। 

Assembly Election Results 2023. चार राज्यों के चुनावी ट्रेंड बता रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के हाथों से सत्ता फिसल रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से बहुत पीछे चली गई है। दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के करीब है। मध्य प्रदेश की बात करें वहां भी कांग्रेस को कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। कांग्रेस की इस हार पर पार्टी के ही नेता प्रमोद कृष्णम ने चुभने वाला बयान दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पार्टी के लिए श्राप बन गया जिसकी वजह से यह हार हो रही है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बाकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह कमेंट लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस की हार पर क्या कहा

देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह कांग्रेस की हार नहीं है बल्कि कांग्रेस में बैठे कुछ वामपंथी नेताओं की वजह से हार है। पार्टी में ऐसे कौन नेता हैं, जो वामपंथ विचारधारा की तरफ पार्टी को ले जा रहे हैं। कृष्णम ने आगे कहा कि कांग्रेस की पहचान गांधी के रघुपति राघव राजाराम से रहा है और देश इस पार्टी को इसी तरह स्वीकार करता है। लेकिन अब यह पार्टी सनातन धर्म के ही खिलाफ खड़ी दिखती है।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस के वामपंथ पर भड़के प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नहीं वामपंथ की हार है। पार्टी में कुछ वामपंथी नेता आ गए हैं और उनका बड़ा प्रभुत्व है। वे कुछ नेता कांग्रेस को महात्मा गांधी के रास्ते से हटाकर वामपंथ के रास्ते पर ले जा रहे हैं। आज कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोधी पार्टी के रूप में जाना जाने लगा है। अगर कांग्रेस उन वामपंथी नेताओं को बाहर नहीं निकलती है तो जल्द ही यह पार्टी एआईएमआईएम जैसी पार्टी बनकर रह जाएगी। कांग्रेस लीडरशिप को इस विषय पर गंभीर तरीके से सोचना चाहिए। कांग्रेस को महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के रास्ते पर ही चलना चाहिए। जो लो इसे मार्क्स के रास्ते पर ले जा रहे हैं, उन्हें तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें

WATCH VIDEO: 'एक अकेला कितनों को भारी' 3 राज्यों में करिश्माई जीत पर वायरल हो रहा पीएम मोदी का यह वीडियो