Ayodhya To Shine With 29 Lakh Diyas: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। रामनगरी में इस बार नौवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें 29 लाख दीये जलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

Ayodhya To Shine With 29 Lakh Diyas: भगवान राम की नगरी अयोध्या आज एक नया इतिहास रचने जा रही है। रविवार को यहां नौवां दीपोत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर 29 लाख दीये जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर करीब 30,000 स्वयंसेवकों ने दीयों की सजावट पूरी कर ली है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने ड्रोन की मदद से सभी दीयों की गिनती भी कर ली है। इस बार 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह

इस खास मौके पर पूरी अयोध्या रोशनी से चमक रही है। मंदिरों, गलियों और घाटों को खूबसूरती से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में दीपोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है और हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए उत्सुक है। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। शहर के हर कोने में रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों स्वयंसेवक दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। रविवार सुबह से ही दीयों में तेल और बाती डालने का काम शुरू होगा। रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है, ताकि दीपोत्सव का हर क्षण भव्य और यादगार बन सके।

यह भी पढ़ें: मोदी का ‘बिहार मिशन’: जानें किस तारीख को और कहां होंगी PM की मेगा रैलियां

2100 वेदाचार्य एक साथ करेंगे महाआरती

यह दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि साल 2017 में पहली बार दीपोत्सव के दौरान 1 लाख 71 हजार दीपक जलाए गए थे लेकिन इस बार 26 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। नौ सालों में दीपोत्सव की भव्यता लगभग 15 गुना बढ़ी है, जो अयोध्या की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती है। सरयू घाट पर 2100 वेदाचार्य एक साथ महाआरती करेंगे, जिससे पूरा वातावरण मंत्रों की गूंज से पवित्र हो उठेगा। वहीं, आसमान में ड्रोन के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां दिखाई जाएंगी।