दंगल गर्ल और पहलवान बबीता फोगोट रविवार के दिन भारतीय पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने हरियाणा के अपने पैतृक गांव बलाली में शादी के आठ फेरे लिए। 

चरखी-दादरी (हरियाणा). दंगल गर्ल और पहलवान बबीता फोगोट रविवार के दिन भारतीय पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने हरियाणा के अपने पैतृक गांव बलाली में शादी के आठ फेरे लिए। बबीता के पति विवेक ने 2018 में भारत केसरी पुरस्कार जीता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी
विवेक मूल रूप से झज्जर जिले के मातनहेल गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी। दोनों का यह रिश्ता बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है।

PM मोदी और आमिर खान तक को दिया है इनविटेशन 
बबीता और विवेक की शादी का रिसेप्सन 2 दिसंबर को दिल्ली में होगा। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी, देश के ग्रह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कई नेताओं को इनविटेशन दिया है।



वहीं बॉलीवुड से आमिर खान, बीजेपी सांसद और एक्टर सनी दिओल जैसे कई बड़े स्टार शादी में शामिल हो सकते हैं।

शादी में आए सिर्फ 21 बराती
यह शादी बिना दहेज के हुई। इसमें सिर्फ 21 बराती शामिल हुए। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में रखा गया, शादी की सारी रस्में यहीं पूरी हुई। मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार किया गया था। जिसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन परोसे गए।