फरवरी में कुल 14 दिन बंद रहेंगे। RBI ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश और स्थानीय त्योहार शामिल हैं।

Bank Holiday 2025: साल का सबसे छोटा महीना फरवरी शुरु हो चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2025 के लिए बैंक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस महीने बैंकों की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रमुख त्योहार भी शामिल हैं। अगर आप फरवरी में बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार छुट्टीयों की लिस्ट जरुर देख लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

इस महीने देशभर में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। सभी राज्यों में बैंक एक ही दिन बंद नहीं रहते, क्योंकि हर राज्य के अपने अलग-अलग त्योहार होते हैं। पूरे देश में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, वहीं कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी होती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के लिए खुशखबरी: पाकिस्तान से आ रही हिंगलाज माता की जोत, दर्शन करना ना चूकें

फरवरी 2025 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट:

2 फरवरी (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद।

8 फरवरी (दूसरा शनिवार): सभी राज्यों में बैंक बंद।

9 फरवरी (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद।

15 फरवरी (तीसरा शनिवार): सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

16 फरवरी (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद।

22 फरवरी (चौथा शनिवार): सभी राज्यों में बैंक बंद।

23 फरवरी (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद।

इन राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण इस दिन बंद रहेंगे बैंक:

5 फरवरी: वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा – पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, त्रिपुरा।

10 फरवरी: गुरु रविदास जयंती – पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश।

14 फरवरी: महाशिवरात्रि – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती – महाराष्ट्र।

21 फरवरी: मातृ दिवस – मिजोरम।

24 फरवरी: दोलजात्रा – पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा।

25 फरवरी: दोल पूर्णिमा – असम।

26 फरवरी: हजरत अली जयंती – उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड।