अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल का कप्तान बनाया गया है। बंगाल की टीम ग्रुप बी में हैं। यहां उसके साथ विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा जैसी टीमें हैं। बंगाल का पहला मुकाबला 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के साथ होना है। 

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में एक अजीब मामला सामने आया है। राज्य के खेल मंत्री को रणजी क्रिकेट टीम के लिए सिलेक्ट किया गया है। दरअसल, राज्य के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) को बंगाल रणजी ट्राफी टीम (Ranji Trophy Team) में जगह दी गई है। बता दें कि मनोज तिवारी क्रिकेटर हैं और इसी साल पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद उन्हें ममता बनर्जी की सरकार में खेल मंत्री बनाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 सदस्यों वाली टीम में अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी का नाम भी शामिल हैं। तिवारी अभी बंगाल के खेल और युवा मामलों के मंत्री हैं। 2021 में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बंगाल विधानसभा चुनाव शिवपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीता था। तब राजनीति में आने के लिए मनोज तिवारी ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी लेकिन अब फिर से वापसी उनकी क्रिकेट के मैदान में वापसी हुई है।


अभिमन्यु ईश्वरन बने टीम के कप्तान
अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल का कप्तान बनाया गया है। बंगाल की टीम ग्रुप बी में हैं। यहां उसके साथ विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा जैसी टीमें हैं। बंगाल का पहला मुकाबला 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के साथ होना है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बंगाल की तैयारियां कोरोना के चलते प्रभावित हुई हैं। बंगाल टीम को रणजी टूर्नामेंट की शुरुआत के पहले ही तगड़ा झटका लगा है। टीम के सात सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बंगाल को अगले हफ्ते पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली मुंबई टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। 

मनोज तिवारी का करियर
मनोज तिवारी भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 12 मैच खेले हैं जिसमें से 287 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक औक एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, 3 टी-20 मैच में उन्होंने 15 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए लास्ट मैच उन्होंने 2015 में जिम्बांबे के खिलाफ खेला था। 

इसे भी पढ़ें- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान

IND vs SA: शुरुआती झटके के बाद संभला साउथ अफ्रीका, खेल समाप्ति पर 1 विकेट खोकर बनाए 35 रन