बेंगलुरु में बैडमिंटन कोच गिरफ्तार। नाबालिग लड़की ने कोच पर रेप का आरोप लगाया। कोच ने लड़की को कई बार घर बुलाकर यौन शोषण किया।

Bangalore crime: दक्षिण बेंगलुरु की 16 साल की लड़की के साथ कई बार रेप करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को एक बैडमिंटन कोच को गिरफ्तार किया। लड़की ने अपनी दादी के फोन से व्हाट्सऐप के जरिए 30 साल के कोच को अपनी नग्न तस्वीर भेजी। इसके बाद मामला सामने आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

TOI की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लड़की का कोच है। उसे बैडमिंटन सिखाता है। लड़की ने दो साल पहले एक स्पोर्ट्स सेंटर में दाखिला लिया था। लड़की को उसके परिजनों ने छुट्टी मनाने के लिए दादी के घर भेजा था। लड़की दादी के पास थी। इसी दौरान दादी ने देखा कि बच्ची की नग्न तस्वीर उनके फोन से एक बिना सेव किए गए नंबर पर भेजी गई है। लड़की की मां ने बताया कि पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि कोच ने उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया है।

लड़की को घर ले जाकर यौन शोषण करता था कोच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की बैडमिंटन की ट्रेनिंग के लिए जाती तो कोच उससे निजी तौर पर मिलता था। वह लड़की को अपने घर ले जाता और उसका यौन शोषण करता था। लड़की ने कबूल किया कि उसे कोच के घर करीब 25 बार ले जाया गया था।

कोच के घर जाने के लिए ट्यूशन छोड़ देती थी लड़की

लड़की कोच के घर जाने के लिए अपनी डांस क्लास और ट्यूशन छोड़ देती थी। घर जाने पर कोच उसके साथ रेप करता था। लड़की के घरवालों को जब पूरी जानकारी मिली तो वे सदमे में पड़ गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस कोच के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाद में पूछताछ के दौरान कोच ने स्वीकार किया कि उसने कई बार लड़की के साथ सेक्स किया है। उसने लड़की की कुछ नग्न तस्वीरें ली थी। पुलिस ने कोच के फोन की जांच की तो उसमें कई लड़कियों के नग्न फोटो और वीडियो मिले। इससे पता चला कि कोच आदतन अपराधी है। वह कम उम्र की लड़कियों को अपना शिकार बनाता है।