बेंगलुरु में एक महिला से रेप की घटना सामने आई है। महिला बिहार जा रही थी, तभी स्टेशन के पास उसके साथ यह वारदात हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bengaluru Horror: बिहार की एक महिला से बेंगलुरु में रेप किया गया है। घटना बुधवार की रात करीब 1.30 बजे आरके पुरम रेलवे स्टेशन के करीब घटी। पीड़ित महिला केरल में काम करती है। वह बिहार में अपने घर लौट रही थी। वह अपने मामा के बेटे के साथ स्टेशन पर पहुंची थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला केरल के एर्नाकुलम में काम करती है। वह बिहार जाने के लिए केरल से बेंगलुरु आई थी। उसने अपने मामा के बेटे को बताया कि बेंगलुरु पहुंच गई हूं। ममरे भाई ने उसे आरके पुरम स्टेशन जाने के लिए कहा।

महिला को घसीटकर सुनसान जगह ले गया संदिग्ध, किया रेप

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खाना लेने के लिए महादेवपुरा की ओर जा रहे थे तभी स्टेशन परिसर के बाहर ऑटोरिक्शा में सवार दो लोग उनके पास आए। महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार एक संदिग्ध ने उसके ममरे भाई को पकड़ लिया। दूसरा संदिग्ध महिला को घसीटकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान महिला चीखने-चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों से मदद मांगने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है।

पुलिस ने कर्नाटक के कोलार से दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के बाद कर्नाटक के कोलार के मुलाबागिलु कस्बे से आसिफ और सैयद मुशर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। व्हाइटफील्ड के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया कि आसिफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। सैयद मुशर ने पीड़िता के भाई को बंधक बनाया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।