बीबीएमपी मुख्यालय बेंगलुरु के हडसन सर्कल में स्थित है। आग की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

BBMP headquarters catches fire: बेंगलुरू में बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) हेडक्वार्टर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। अचानक लगी इस आग से अंदर काम कर रहे दर्जनों कर्मचारी उसमें घिर गए। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच कर लोगों को बाहर निकालीं। 9 कर्मचारियों के गंभीर रूप से झुलसने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू करने में काफी मशक्कत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीफ इंजीनियर सहित कई कर्मचारी झुलसे

बेंगलुरू के बीबीएमपी हेडक्वार्टर में लगी आग में महानगर पालिका के मुख्य अभियंता शिव कुमार, कार्यकारी अभियंता किरण, संतोष और विजयमाला भी झुलस गए हैं। सभी घायल लोगों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीबीएमपी मुख्यालय बेंगलुरु के हडसन सर्कल में स्थित है। आग की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने बताया कि घटना शाम 5 बजे से 5.30 बजे के बीच हुई। मैं ऑफिस में था, बिजली गुल हो गई थी। तभी मुझे पता चला कि हमारे ऑफिस के पीछे एक बिल्डिंग में आग लग गई है। जब मैं वहां गया तो देखा कि बिल्डिंग से भीषण आग निकल रही है। इस घटना से बड़ा नुकसान हुआ। वहां काम कर रहे लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को विक्टोरिया अस्पताल में कराया भर्ती

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया। यहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विक्टोरिया सरकारी अस्पताल के बर्न वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। मुख्य नगर आयुक्त गिरि नाथ ने कहा कि मुख्य अभियंता समेत नौ इंजीनियरों को चोटें आई हैं। सामग्री को हुए नुकसान के बारे में एक सवाल पर बीबीएमपी प्रमुख ने कहा कि यह बाद में पता चलेगा।

बीबीएमपी में अनियमितताओं की जांच का आदेश के बाद आग

यह घटना कर्नाटक सरकार द्वारा पिछली भाजपा सरकार के दौरान बीबीएमपी में हुई कथित अनियमितताओं की न्यायिक जांच के आदेश के कुछ दिनों बाद हुई। न्यायिक जांच के अलावा उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए आईएएस अधिकारियों की अध्यक्षता में चार पैनल भी बनाए थे।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली नगर निगम स्कूल में गैस लीक से 28 बच्चे बीमार, RML में कई बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा, रातभर डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे 5 बच्चे