तेंदुआ कथित तौर पर पूरे शहर में घूमता हुआ देखा गया। व्हाइटफील्ड राइजिंग नामक ट्वीटर पेज पर घूमते हुए तेंदुआ के बारे में पोस्ट है। 

Bengaluru whitefield Leopard spotted: कर्नाटक का बेंगलुरू शहर दहशत में है। रविवार को बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड इलाका में तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ कथित तौर पर पूरे शहर में घूमता हुआ देखा गया। व्हाइटफील्ड राइजिंग नामक ट्वीटर पेज पर घूमते हुए तेंदुआ के बारे में पोस्ट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्हाइटफील्ड राइजिंग ने क्या ट्वीट किया?

व्हाइटफ़ील्ड राइजिंग नाम के एक ट्वीटर हैंडल पर तेंदुआ के बारे में लिखा गया है। पोस्ट में लिखा है: तेंदुए व्हाइटफील्ड में वापस आ गया है। आशा है कि तेंदुआ सुरक्षित रूप से पकड़ लिया जाएगा।

Scroll to load tweet…

वन विभाग ने किया अलर्ट

कथित तौर पर तेंदुए को ब्रुकफील्ड के एईसीएस लेआउट के करीब घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ और तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट भी किया।

कई बार बेंगलुरू में तेंदुआ देखा गया

बेंगलुरु में पहले भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। इसी साल जनवरी में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में एक तेंदुआ देखा गया था। फरवरी में दिखे एक तेदुआ ने बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। यह तेंदुआ बेंगलुरू के तुमकुरु रोड के पास दासनपुरा के आसपास खेतों में देखा गया। इसके पहले दिसंबर 2022 में शहर और उसके आसपास कुल चार तेंदुए देखे गए।

यह भी पढ़ें:

केरल सीरियल ब्लास्ट करने वाला आया सामने, कोडकारा पुलिस के सामने किया सरेंडर