असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी लोगों से बोल रहे हैं कि आप चाय गरम करने के लिए स्टोव में कोयला डालते हो।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बीच इन दिनों काफी नोंकझोंक चल रही है। इस बीच हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 सेकंड के वीडियो में राहुल गांधी को किसी जनसभा को संबोधित करते देखा जा सकता है। मंच से सामने मौजूद जनता को संबोधित करते हुए राहुल बोलते हैं, "सुबह उठते हो, चाय गरम करने के लिए स्टोव में कोयला डालते हो, उसको जलाते हो।"

इसपर चुटकी लेते हुए हिमंता ने पोस्ट किया, "स्टोव पर कोयला? आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उभर ही रहे थे की आपने स्टोव में कोयला डालकर हमें असमंजस में डाल दिया। आप होश में तो हो?"

Scroll to load tweet…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,"एक दिन यह आदमी हिंदुस्तान को हंसा हंसा के मार डालेगा।"

Scroll to load tweet…

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राहुल गांधी को करेंगे गिरफ्तार

दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी के असम पहुंचने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस की योजना गुवाहाटी शहर होते हुए यात्रा ले जाने की थी। असम सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। मंगलवार को पुलिस ने राहुल गांधी को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प पुलिस के साथ हुई थी। इसके बाद सीएम के निर्देश पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया।

मुख्यमंत्री हिमंता ने बुधवार को घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर हम अभी कार्रवाई करते हैं तो वे इसे राजनीतिक कदम कहेंगे। यात्रा का पूरा इरादा असम को परेशान करना और असम में शांति को खतरे में डालना था। हमने उसके मकसद से हरा दिया। अब उसे धुबुरी से आगे जो भी करना है करने दें।"