जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था ठप्प हो गई थी। कल-परसों ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भीड़ नियंत्रण और पुलिस के रोल को गारंटी करें।

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को काजीगुंड में उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई। राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में बहुत से लोग घुस गए। इसके बाद एहतियात बरतते हुए पुलिस अधिकारी राहुल को अपनी गाड़ी में बिठाकर अनंतनाग ले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुरक्षा में हुई चूक के बारे में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "आज यात्रा की शुरुआत में बहुत से लोग स्वागत करने आए थे। टनल के बाद पुलिस व्यवस्था ठप्प हो गई। जो पुलिसवाले भीड़ नियंत्रित करते हैं, रस्सियों को मैनेज करते हैं, वो या चले गए या दिखे नहीं। मेरी जो सिक्योरिटी डिटेल थी उन्होंने कहा कि हमें आगे नहीं चलना चाहिए। इसलिए हम नहीं चल पाए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भीड़ नियंत्रण और पुलिस के रोल को गारंटी करें। मुझे मालूम नहीं ऐसा क्यों हुआ, लेकिन कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।"