11:32 PM (IST) Jan 26
जेडीयू एमएलसी बोले-नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री

बिहार में नीतीश कुमार को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि जहां तक भ्रम की स्थिति इस बात को लेकर चल रही है कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाएंगे या नहीं, तो मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि नीतीश कुमार न तो न पहले भ्रमित थे, न आज भ्रमित हैं। वह सीधे फ्रंटफुट पर राजनीति करते हैं। वह महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं।

 

10:50 PM (IST) Jan 26
तो क्या पार्टी टूट रोकने के लिए गठबंधन तोड़ रहे नीतीश?

राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू के बीच गठबंधन में दरार आ चुका है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार पर लगातार मुख्यमंत्री पद छोड़ने का दबाव बन रहा था। बीजेपी सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव उनको राष्ट्रीय राजनीति में जाने और राज्य की सत्ता तेजस्वी को सौंपने की बात लगातार कर रहे थे। नीतीश कुमार की पार्टी के भी काफी विधायक तेजस्वी यादव को सीएम बनाए जाने के पक्ष में दिख रहे थे। हालांकि, पार्टी का एक धड़ा इसके खिलाफ है जोकि बीजेपी से बातचीत कर गठबंधन को तोड़ रहा है।

08:17 PM (IST) Jan 26
RJD कर सकती है सरकार बनाने का दावा, कल विधायक कर सकते हैं राज्यपाल के सामने परेड

बिहार में राजनीतिक गतिरोध खत्म नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के कयास के बीच अब दावा किया जा रहा है कि नीतीश-बीजेपी गठबंधन को रोकने के लिए राजद सरकार बनाने का दावा कर सकती है। माना जा रहा है कि राजद विधायक शनिवार को राज्यपाल के सामने परेड कर सकते हैं।

07:13 PM (IST) Jan 26
हम बहुमत से महज 20 सीट कम, संख्याबल हम जुटा लेंगे

राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हमारे पास नीतीश कुमार को हमारे साथ दोबारा वही करने से रोकने की योजना है। वह जो उन्होंने कई साल पहले किया था। हमारी पार्टी महागठबंधन का नेतृत्व करती है जो 243-मजबूत विधानसभा में बहुमत के निशान से 20 सीटों से कम है। अध्यक्ष के साथ हमारी पार्टी के लिए, हम संख्याएं जुटा लेंगे।

07:08 PM (IST) Jan 26
नीतीश कुमार नहीं करेंगे गलती

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि कल हमने मिलने का समय मांगा था लेकिन अभी तक नीतीश जी ने हमें समय नहीं दिया है। हमें लगा कि नीतीश जी दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब समझने और जानने को क्या है? सब साफ है। जो दिख रहा है, वह कितनी बार एनडीए में जाएंगे? वह इतिहास बनाना चाहते हैं?

 

05:33 PM (IST) Jan 26
सरकार बनाने का फार्मूला तय?

बीजेपी सूत्रों की मानें तो सरकार बनाने के लिए नए फार्मूला के अनुसार नीतीश सीएम बनाए जाएंगे तो बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम होंगे।

05:31 PM (IST) Jan 26
रविवार नए मुख्यमंत्री के रूप में फिर शपथ ले सकते हैं नीतीश

राजद के साथ गठबंधन तोड़ने का संकेत मिलने लगा है। सूत्र बता रहे कि नीतीश कुमार, महागठबंधन का साथ छोड़ने के साथ बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे। इसके बाद वह रविवार को बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

05:26 PM (IST) Jan 26
राजद प्रवक्ता मनोज झा बोले-नीतीश जी भ्रम दूर करिए

बिहार में मचे घमासान के बीच राजद प्रवक्ता प्रो.मनोज झा ने कहा कहा कि उनसे 'अनुरोध' है कि अपने रुख को लेकर भ्रम दूर करें। राजद सांसद ने कहा कि आज शाम तक गठबंधन को लेकर भ्रम दूर करना बिहार के मुख्यमंत्री पर निर्भर है। मनोज झा ने कहा: वह (नीतीश कुमार) गठबंधन के प्रमुख हैं। मैं सीएम (नीतीश कुमार) से आज शाम तक इस भ्रम को सुलझाने का अनुरोध करता हूं, राजद ने कभी ऐसा 'खेला' नहीं किया है।

04:22 PM (IST) Jan 26
बिहार के राज्यपाल की टी पार्टी का राजद ने किया बहिष्कार

बिहार की राजनीतिक घमासान के बीच राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टी पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में सभी दलों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन राजद का कोई विधायक या मंत्री इसमें शामिल नहीं हुआ। नीतीश कुमार पार्टी में पहुंचे हैं। बीजेपी के विधायक भी पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी टी पार्टी में हैं।

04:00 PM (IST) Jan 26
तो क्या स्वयं फंस गए हैं नीतीश कुमार

भाजपा जहां बिहार में राजनीतिक बदलाव को नीतीश कुमार की घरवापसी की बात कह रही है लेकिन राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार की पार्टी में ही बिघटन हो चुका है। पार्टी प्रमुख पद से हटाए गए ललन सिंह का खेमा राजद का साथ छोड़ने के खिलाफ है तो संजय झा और अशोक चौधरी के नेतृत्व वाला एक समूह भाजपा के साथ गठबंधन पर जोर दे रहा है।

03:56 PM (IST) Jan 26
नीतीश कुमार और आरजेडी में इसलिए तो नहीं बढ़ी तल्खी

नीतीश और तेजस्वी में पिछले की दिनों से सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिल रहे। दोनों के बीच तल्खी की कई वजह बताई जा रही हैं। पहला-नीतीश का राजनीति में परिवारवाद वाला बयान, दूसरा-नीतीश कुमार का बिहार में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होना। तीसरा कार्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का ऐलान पर नीतीश कुमार का पीएम मोदी का धन्यवाद देना...चौथा- बीजेपी नेताओं का नीतीश को छोड़कर तेजस्वी पर हमला करना। पांचवा- बिहार में राजनीतिक समीकरण बिगड़ने का जीतनराम मांझी का वो बयान जिसमें उन्होंने कहा कि अब खेला होबे। सुशील कुमार मोदी ने भी इशारों में नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खोलने की बात कह दी है।

03:53 PM (IST) Jan 26
बीजेपी कर सकती है नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी ऑफर

बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। दिल्ली में अमित शाह की अगुवाई में बिहार के नेताओं की मीटिंग हो रही है। माथापच्ची इस बात हो रही है कि नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी ऑफर की जाए नहीं। कुछ नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीएम की कुर्सी बीजेपी को अपने पास रखनी चाहिए लेकिन इसके लिए नीतीश तैयार होंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

03:52 PM (IST) Jan 26
जेडीयू की रैली कैंसिल

जेडीयू ने पार्टी के सभी विधायकों को पटना बुला लिया है। जेडीयू ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 28 जनवरी को पटना में होने वाली जेडीयू की बड़ी रैली भी कैंसिल कर दी गई है। 

Read more Articles on