चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया कि वह 2019 में दस करोड़ रुपये सत्येंद्र जैन को दिया था। मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने सात अक्टूबर को यह लेटर लिखा है।
Sukesh Chandrashekhar allegation on AAP Minister: बीजेपी और आम आदमी पार्टी एकदूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। जेल में बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर के आप सरकार के मंत्री डॉ.सत्येंद्र जैन पर लगाए गए आरोपों पर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया है। अपराधी से दस करोड़ की जबरन वसूली के आरोपों पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को महाठग पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहली बार पता चला है कि ठग के घर भी ठगी की जा रही है। ठग से ठगी करने वाली आप महाठग पार्टी है इसकी पुष्टि हो रही है।
आप ने ठग के साथ की है ठगी...
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक ठग के साथ ठगी की है। आप एक महा ठग पार्टी है। खबरों से पता चलता है कि ठग के घर में ठगी हो गई है। ठग का नाम सुकेश चंद्रशेखर है और ठग को ठगने वाला शख्स आम आदमी पार्टी का नेता सत्येंद्र जैन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने ठग से पैसे की उगाही की और यह दर्शाता है कि पार्टी कट्टर भ्रष्ट है।
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल को लेटर लिख लगाया आरोप
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 'महाठग' के नाम से कुख्यात सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने आम आदमी पार्टी(AAP) के नेता सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी देने का दावा किया है । सुकेश ने दावा किया है कि उसने तिहाड़ जेल में बंद AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन को सुरक्षा के तौर पर 50 करोड़ रुपये दिए हैं। चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह 2019 में दस करोड़ रुपये सत्येंद्र जैन को दिया था। मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने सात अक्टूबर को यह लेटर लिखा है। इस लेटर को उप राज्यपाल को उसके अधिवक्ता अशोक के.सिंह को अगले दिन सौंपा था। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना से ध्यान हटाने की कोशिश है।
यह भी पढ़ें:
कंधे पर हाथ रख पीएम ने बढ़ाया घायलों का हौंसला, मोदी ने इनसे सुनी उस खौफनाक मंजर की कहानी
गुजरात में मोरबी में पुल हादसा: पांच सदस्यीय एसआईटी करेगी जांच




