असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस ने 'असम बचाओ' अभियान शुरू किया है। लेकिन पार्टी को शायद इसका अंदाजा भी नहीं था कि इस अभियान में एक गलत फोटो का इस्तेमाल करना उनके लिए कितना घातक सिद्ध हो सकता है। 

गुवाहाटी. असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस ने 'असम बचाओ' अभियान शुरू किया है। लेकिन पार्टी को शायद इसका अंदाजा भी नहीं था कि इस अभियान में एक गलत फोटो का इस्तेमाल करना उनके लिए कितना घातक सिद्ध हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, कांग्रेस ने असम बचाओ अभियान के सोशल मीडिया पेज पर एक चाय बगान की फोटो का इस्तेमाल किया है। लेकिन खास बात ये है कि यह फोटो असम की नहीं, बल्कि ताइवान के चाय बगान की है। अब इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Scroll to load tweet…


कांग्रेस नेताओं को असम की पहचान नहीं- भाजपा
भाजपा नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस के अभियान पेज पर ताइवान के चाय बगान की फोटो लगाकर कहा जा रहा है कि असम बचाओ। जबकि कांग्रेसी नेताओं को असम की पहचान तक नहीं है। यह असम और राज्य के चाय श्रमिकों की बेइज्जती है।