भाजपा इस अभियान के जरिए कानून के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रचार को भी निशाने पर लेना चाहती है।

नई दिल्ली: पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के शीर्ष नेता पांच जनवरी से घर-घर जाकर लोगों को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के बारे में जागरुक करेंगे। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा जिस दौरान पार्टी का तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करने का इरादा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा इस अभियान के जरिये कानून के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रचार को भी निशाने पर लेना चाहती है।

भाजपा महासचिव अनिल जैन ने बताया -

भाजपा महासचिव अनिल जैन ने संवाददाताओं को बताया कि शाह जहां राष्ट्रीय राजधानी में होंगे, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा गाजियाबाद में रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह लखनऊ, नितिन गडकरी नागपुर और निर्मला सीतारमण जयपुर में पहले दिन अभियान का नेतृत्व करेंगे।

<

Scroll to load tweet…

p> 

भारतीय मुसलमानों को चिंतित नहीं होना चाहिए- 

जैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय मुसलमानों के लिये नागरिकता से जुड़ी किसी भी कवायद से चिंतित होने का कोई कारण नहीं है, चाहे वह राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) हो या एनआरसी। उन्होंने कहा कि भारत का एक मात्र धर्म उसका संविधान है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)