देश में केरल, कर्नाटक, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक देशभर में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में सबसे ज्यादा 121 लोगों की मौत हुई। यहां 40 से ज्यादा लोग लापता हैं।

बेंगलुरु. देश में केरल, कर्नाटक, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक देशभर में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में सबसे ज्यादा 121 लोगों की मौत हुई। यहां 40 से ज्यादा लोग लापता हैं। उधर, भारी बारिश और बाढ़ से कर्नाटक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। यहां अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए देशभर से लोग सामने आ रहे हैं। कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सासंद राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक में स्थित कंपनियों से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कर्नाटक बाढ़ के चलते भयानक स्थिति से गुजर रहा है। मैं कंपनियों से अपील करता हूं कि जरूरत के वक्त में राज्य की मदद करें। उन्होंने कंपनियों से सीएसआर फंड दान करने के लिए कहा है। 

Scroll to load tweet…

कर्नाटक में बाढ़ से 22 जिले प्रभावित
कर्नाटक में बारिश संबंधित घटनाओं में रविवार तक 76 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यहां करीब 6.9 लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है। करीब 75,317 घरों की नुकसान पहुंचा है। लगभग 1000 पशुओं की भी मौत हुई है। 

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने जिस सीडीएस का किया ऐलान, उसे लेकर 11 साल पहले बीजेपी सांसद चंद्रशेखर ने उठाई थी मांग