भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन में कोई भूखा ना रहे, इसके लिए सरकारें और संगठन तमाम प्रकार की मुहीम चला रहे हैं। 

बेंगुलरु. भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन में कोई भूखा ना रहे, इसके लिए सरकारें और संगठन तमाम प्रकार की मुहीम चला रहा हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या गायों की सेवा में लगे हैं। सूर्या ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कीं। साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी लॉकडाउन के दौरान जानवरों के लिए चारा और खाने की व्यवस्था करने की अपील की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सर्या ने लिखा, लॉकडाउन में गोशाला में भी चारा और भूसा लाने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने लिखा, कोरामंगला प्राणी दया संघ गोशाला का दौरा किया। वहां, भूसे की व्यवस्था कराई। यहां 1100 गायों की देखभाल की जा रही है। मेरी अपील है कि आप लोग भी अपने नजदीकी गोशाला में मदद करें। 

Scroll to load tweet…

दक्षिण बेंगलुरु से सांसद हैं सूर्या
तेजस्वी सूर्या भाजपा के युवा सांसद हैं। वे दक्षिण बेंगलुरु सीट से सांसद हैं। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात दी थी। तेजस्वी आरएसएस से भी जुड़े हैं। साथ ही वे कर्नाटक हाईकोर्ट में वकील भी हैं।

भारत में कोरोना की स्थिति?
भारत में कोरोना के 7900 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 253 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 815 लोग ठीक हुए हैं। माना जा रहा है कि भारत सरकार राज्य सरकारों की सिफारिश पर लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा सकती है।