बता दें कि राज्यसभा की सात सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सात सीटों में से छह के लिए उपचुनाव होगा, जबकि पुडुचेरी की एक सीट के लिए चुनाव होगा। 

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री (एमओएस) एल मुरुगन को असम और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए आगामी उपचुनावों के लिए अपना कैंडिडेट घोषित किया है। सर्बानंद सोनोवाल भारत सरकार में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री हैं। वह राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी के सदस्य और असम के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

बीजेपी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी असम एवं मध्य प्रदेश के राज्यसभा उप-चुनाव के लिए असम से सर्बानंद सोनोवाल और मध्य प्रदेश से डॉ. एल मुरुगन के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है। 

7 सीटों पर होने हैं चुनाव
बता दें कि राज्यसभा की सात सीटों पर चुनाव होने हैं। इन सात सीटों में से छह के लिए उपचुनाव होगा, जबकि पुडुचेरी की एक सीट के लिए चुनाव होगा। पांच सीटें विभिन्न सांसदों के इस्तीफों के चलते और एक सीट कांग्रेस के राजीव सातव के निधन की वजह से रिक्त हुई है।

इसे भी पढ़ें- WB पॉलिटिक्स: बाबुल सुप्रियाे ने TMC किया ज्वाइन, मोदी कैबिनेट से हटाए जाने के बाद छोड़ी थी BJP

जिन छह सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं उनमें तमिलनाडु की दो और पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की एक-एक सीट शामिल हैं। मध्यप्रदेश कोटे से राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद हुई खाली सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। 

क्यों खाली हुई थी सीटें
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की खाली हुई राज्यसभा सीटों पर 4 अक्टूबर को उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश कोटे से राज्यसभा सदस्य थावरचंद गहलोत, असम से सांसद विश्वजीत डमरे, पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद मानस रंजन भुनिया और तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य केपी मुनुस्वामी और आर वैथीलिंगम के इस्तीफे के बाद कुल छह सीट खाली हुई है। वहीं महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य रहे राजीव साटव के निधन के बाद भी एक सीट खाली हुई है।