देश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक नया गाना जारी किया है। इस गाने को 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है।

BJP का नया गाना। देश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक नया गाना जारी किया है। इस गाने को 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है। बीजेपी पार्टी का गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। देश के हर कोने से हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात करते हुए नजर आ रहे हैं कि हमारे सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है! गाने के बोल हैं, सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सभी मोदी को वोट देते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी का गाना राष्ट्र की आवश्यक एकता को प्रदर्शित करते हुए लोगों को उनकी विविधता पर एक साथ आने को दर्शाता है। गाने में अंतिम भाग में हजारों लोग एक साथ आकर एक विशाल कोलाज बनाते हैं, जो पीएम मोदी की एकजुट शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

Scroll to load tweet…

बीजेपी के गाने को जिन 12 भाषाओं में गाया गया है, उसमें बंगाली, तेलगु, आसामीस, मराठी, उड़िया, तमिल, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़ इत्यादी शामिल है। गाने के देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्माया गया है। इस गाने की वीडियो में जी-20 बैठक की भी झलक दिखाई गई है। इसके अलावा चुनावी रैलियों के दौरान किए जाने वाले रोड-शो भी दिखाए गए है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजने की तैयारी, MP में BJP विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल, जानें पूरा हाल