बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को बियोरा में PTI के पत्रकारों से बात किया। उन्होंने बियोरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोटों से पार्टी उम्मीदवार (रोडमल नागर) की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है।

दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजने की बात। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में काफी गरमा-गरमी का माहौल चल रहा है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेता विवादित बयान बोलने से भी नहीं बच रहे हैं। मंगलवार (9 अप्रैल) को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हार के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। इस बयान के बाद कांग्रेस ने कानूनी टीम की मदद लेनी शुरू कर दी है और बीजेपी विधायक के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को बियोरा में PTI के पत्रकारों से बात किया। उन्होंने बियोरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोटों से पार्टी उम्मीदवार (रोडमल नागर) की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा हमें लोकसभा चुनाव में 8 लाख वोट मिलेंगे, जो 'राजा' (दिग्विजय सिंह) यहां घूम रहे हैं। उन्हें इस तरह पैक करके भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में जगह मिलेगी। उनके प्रशंसक अब मध्य प्रदेश और देश में मौजूद नहीं हैं, लेकिन सीमा पार मौजूद हैं। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।

रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान के बाद कांग्रेस हरकत में

रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान के बाद कांग्रेस हरकत में आ गई। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ''मैं इस बारे में कोई नई बात नहीं करना चाहता। इसके अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे"। बता दें कि कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर के खिलाफ दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है।

 दिग्विजय सिंह 2019 के भारतीय आम चुनाव में उन्होंने भोपाल निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए।हालांकि राजगढ़ सीट से सिंह ने 1984 और 1991 में जीत हासिल की थी। 

दूसरी तरफ बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर 2014 और 2019 के चुनावों के दौरान सीट पर जीत हासिल की और उन्हें फिर से भाजपा द्वारा नामित किया गया है।मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव सात में से चार चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होने हैं। राजगढ़ में सात अन्य संसदीय सीटों के साथ 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: पीएम के मेगा रोड शो में दिखा जनसैलाब, मोदी ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद, बोले- थैंक्यू चेन्नई, आज का दिन बहुत खास था