यूपी के बुलंदशहर में 6 दिन से लापता 12 साल की लड़की का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, लापता लड़की का शव अनूपशहर में गांव के पास एक गड्ढे में दफन किया गया था। आरोपी फरार है। लड़की 25 फरवरी को उस वक्त से लापता थी, जब वह अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रही थी। माता-पिता ने 28 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। वह अपनी मां और दो बहनों के साथ खेतों में काम कर रही थी। 

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में 6 दिन से लापता 12 साल की लड़की का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक, लापता लड़की का शव अनूपशहर में गांव के पास एक गड्ढे में दफन किया गया था। लड़की 25 फरवरी को उस वक्त से लापता थी, जब वह अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रही थी। माता-पिता ने 28 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। वह अपनी मां और दो बहनों के साथ खेतों में काम कर रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वह पानी पीने के लिए गई थी, लेकिन जब काफी देर बाद नहीं लौटी तो उसकी बहनों ने खोजना शुरू कर दिया। काफी देर तक यहां-वहां ढूंढ़ने के बाद भी नहीं मिली। जब लड़की के परिवारवाले खेत में उसी जगह आए तो उन्हें एक आदमी मिला जो नशे में था। लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल रहा था। परिवार ने अगले तीन दिनों तक लड़की की तलाश जारी रखी और आखिरकार 28 फरवरी को पुलिस के पास गए। 

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, पुलिस के साथ ही परिवार के लोगों ने भी खोजबीन शुरू की। घर के पास ही एक जगह दिखी, जहां पर हाल में ही खुदाई की गई थी। जब वहां की मिट्टी को हटाई गई तो गड्ढे में लड़की का शव मिला। 

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है
इस केस में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जबकि उसका बेटा अभी भी फरार है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि लड़की की हत्या की गई हो सकती है। यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। संदिग्ध की पहचान 22 साल हरेंद्र के रूप में हुई है, जो दिल्ली में काम करता है और लड़की के गायब होने के वक्त गांव में ही था।