उत्तर प्रदेश 11 सीटों पर उपचुनाव में होने हैं जिसके लिए भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव 2019 दो राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में हो रहे हैं, 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं और 24 को नतीजे आएंगे। वहीं 18 राज्यों में होने विधानसभा और लोक सभा उप चुनाव हो रहे हैं। 21 अक्टूबर को इन सीटों पर वोट डाले जाएंगे। यूपी की 11 सीटों सहित पंजाब की चार सीटों, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
यहां हम आपको सभी 18 राज्यों में होने वाले उप चुनाव और सीटों की जानकारी बता रहे हैं। साथ ही लोकसभा उपचुनाव बिहार के समस्तीपुरा और महाराष्ट्र के सतारा में होने हैं।
उपचुनाव राज्य और सीटों की पूरी लिस्ट-
असम में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर 20 उम्मीदवार मैदान में है।
| असम | 4 |
| रंगपारा | |
| सोनारी | |
| रतबारी | |
| जनिया |
बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। यहां भी बाकी राज्यों की तरह 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव मैदान में 51 उम्मीदवारों हैं।
| बिहार | 5 |
| किशनगंज | |
| सिमरी बख्तिारपुर | |
| दरौंदा | |
| बेलहार | |
| नाथनगर |
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 1 सीट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
| छत्तीसगढ़ | 1 |
| चित्रकोट |
भाजपा शासित गुजरात में उपचुनाव 6 सीटों पर हैं, 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
| गुजरात | 6 |
| अमराईवाड़ी | |
| खेरालू | |
| थराद | |
| लुणावाडा | |
| बयाड | |
| राधनपुर |
उत्तर प्रदेश 11 सीटों पर उपचुनाव में होने हैं जिसके लिए भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर सीटों पर हैं।
| उत्तर प्रदेश | 11 |
| गनगोह | |
| गोविंदनगर | |
| जैदपुर | |
| मानिकपुर | |
| लखनऊ कैंट | |
| बाल्हा | |
| जबलपुर | |
| प्रतापगढ़ | |
| इस्लास | |
| घोसी | |
| रामपुर |
केरल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, राज्य की जिन सीटों पर उपचुनाव होगा वह निम्न हैं-
| केरल | 5 |
| तिरुवनंतपुरम | |
| अरूर | |
| कोन्नी | |
| मंजेश्वरम | |
| एर्नाकुलम |
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
| राजस्थान | 2 |
| मंडावा | |
| खींवसर | |
पंजाब की चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
| पंजाब | 4 |
| फगवाड़ा | |
| मुकेरिया | |
| साव | |
| जलालाबाद |
सिक्किम की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। प्रत्येक सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और तेदेपा के बीच मुकाबला है।
| सिक्किम | 3 |
| पोकलोक | |
| मरताम | |
| गंगटोक |
हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
| हिमाचल प्रदेश | 2 |
| धर्मशाला | |
| परचाड |
इसके अलावा मेघालय में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।
| मेघालय | 1 |
| शीला |
ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।
| ओडिशा | 1 |
| बीजेपुर |
अरूणाचल प्रदेश की विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। जिसके लिए मैदान में केवल दो निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
| अरूणाचल प्रदेश | 1 |
| खोंसा पश्चिम |
पुडुचेरी में एक सीट पर उपचुनाव के लिए सभी प्रबंध कर लिये गये है। सोमवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
| पुडुचेरी | 1 |
| कामराजनगर |
तेलंगाना की एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और तेदेपा के बीच मुकाबला है।
| तेलंगाना | 1 |
| हुजूरनगर |
विधानसभा चुनाव/ विधानसभा उप चुनाव से जुड़ी सारी खबरों के लिए क्लिक करें-






