उन्नाव रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। राजघाट से इंडिया गेट कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

नई दिल्ली.  उन्नाव रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। राजघाट से इंडिया गेट कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वाति मालीवाल महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आमरण अनशन कर रही हैं। उन्हीं के नेतृत्व में हजारों लोग राजघाट पर जुटे। फिर इंडिया गेट तक ये मार्च निकाला गया। 

Scroll to load tweet…

दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता को जलाया
मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर का है। कुछ दिन पहले यहां युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाह आए थे। मामले में गुरुवार को युवती मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विपक्ष के निशाने पर भाजपा
विपक्ष उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव में रेप पीड़िता के घर परिजनों से मिलने पहुंचीं। उधर, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आधा घंटे तक विधानसभा के सामने बैठकर धरना दिया।