चेन्नई पुलिस ने एक टीवी पत्रकार और अन्य लोगों पर बार से निकल रही महिलाओं के वीडियो बनाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

चेन्नई। चेन्नई पुलिस (Chennai Police) ने एक टीवी जर्नलिस्ट और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनपर सोमवार अहले सुबह एक बार से निकल रही महिलाओं के वीडियो बनाने और उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोप है कि पत्रकार ने बिना सहमति के बार से निकल रही महिलाओं के वीडियो बनाए, इसके साथ ही उसने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और उनपर अश्लील टिप्पणियां भी की। इस फुटेज को कई टीवी चैनल्स पर दिखाया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया था।

बार में प्रवेश नहीं मिलने पर पांच लोगों ने किया था हंगामा
पत्रकार और अन्य लोगों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने, गलत तरीके से रोकने, अश्लील गाने गाने और महिला का अपमान करने के आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समय समाप्त होने पर एक बार में पांच लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके चलते उन्होंने हंगामा कर दिया था। बार में कई लोग रविवार रात से ही विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच और उसके बाद के कार्यक्रम देख रहे थे। हंगामे की जानकारी मिलने पर आरोपी सुदर्शन व अन्य लोग आ गये।

यह भी पढ़ें- महिला को जूते मारे, उठक-बैठक कराई, थूक चटाया...रोंगटे खड़े करने वाला है झारखंड का मामला

वीडियो बनाए जाने के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने बार से बाहर आ रही महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां कीं। इस वीडियो को बाद में विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार से निकल रही महिलाएं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहीं थी। कुछ महिलाएं भाग रहीं थी। किसी ने कपड़े से तो किसी ने बैग से अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश की। महिलाओं को हो रही परेशानी के बाद भी आरोपी वीडियो बनाते रहे। केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपी पत्रकार या उसके टीवी चैनल की ओर से कई सफाई नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- दलित युवक ने सैलरी मांगी तो लेडी बॉस को आया गुस्सा, जमकर की पिटाई फिर मुंह में जूता डालकर मंगवाया माफी