चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत गुरुवार को राफेल विमान से उड़ान भरेंगे। जोधपुर में भारत और फ्रांस एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट चल रहा है। वार गेम एक्सरसाइज के दूसरे दिन यानी गुरुवार को जनरल बिपिन रावत भी फ्रेंच टेक्निक के विमान राफेल को उड़ाएंगे। 

जोधपुर. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत गुरुवार को राफेल विमान से उड़ान भरेंगे। जोधपुर में भारत और फ्रांस एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट चल रहा है। वार गेम एक्सरसाइज के दूसरे दिन यानी गुरुवार को जनरल बिपिन रावत भी फ्रेंच टेक्निक के विमान राफेल को उड़ाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को जोधपुर एयर बेस स्टेशन पर इस युद्धाभ्यास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। भारत और फ्रांस के बीच यह युद्धाभ्यास काभी अहम माना जा रहा है। 

पहली बार युद्धाभ्यास में शामिल हुआ राफेल
किसी भी देश में यह पहला मौका है, जब राफेल युद्धाभ्यास में शामिल हुआ हो। भारत और फ्रांस के युद्धाभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं एक दूसरे के अनुभव साझा करेंगी। राफेल डील के बाद पहली बार इस विमान का इस्तेमाल युद्धाभ्यास में होने जा रहा है।

भारत और फ्रांस के बीच जोधपुर में यह युद्धाभ्यास 20 जनवरी को शुरू हुआ है। इसमें फ्रांस और भारत के राफेल विमान हिस्सा ले रहे हैं।