CHANDAULI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की चंदौली सीट इस बार सपा के खाते में चली गई है। यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडे (Dr. Mahendra Nath Pandey) चुनाव हार गए हैं।

CHANDAULI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की चंदौली सीट इस बार सपा के खाते में चली गई है। यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडे (Dr. Mahendra Nath Pandey) चुनाव हार गए हैं। अखिलेश यादव की पार्टी सपा के बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) ने यहां से जीत दर्ज की है। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या (Satyendra Kumar Maurya) तीसरे स्थान पर रहे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंदौली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- BJP कैंडीडेट डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का 2019 के चंदौली लोकसभा सीट पर कब्जा

- डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने 2019 के चुनाव में कुल दौलत 3 करोड़ घोषित किया था

- चंदौली इलेक्शन 2014 का परिणाम भाजपा के डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के पक्ष में था

- 2014 के चुनाव में महेंद्र नाथ पांडे के पास कुल प्रॉपर्टी 2 करोड़, कर्ज 11 लाख था

- 2009 के लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट पर सपा का कब्जा, रामकिशन थे विनर

- रामकिशन ने 2009 के चुनाव में 46 लाख की दौलत शो की थी, दर्ज केस 10 था

- 2004 में यह सीट बसपा की थी, कैलाश नाथ सिंह यादव को मिला था आर्शीवाद

- कैलाश नाथ सिंह यादव ने 2004 में अपनी कुल प्रॉपर्टी 58 लाख रु. शो की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान चंदौली सीट पर 1756837 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1593133 थी। भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्र नाथ पांडे 510733 वोट पाकर 2019 में सांसद बने। दूसरे नंबर पर रहने वाले सपा उम्मीदवार संजय सिंह चौहान को 496774 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 13959 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में चंदौली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. महेंद्र नाथ पांडे विजयी बने थे। उन्हें 414135 वोट मिला था। हारने वाले बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्य को 257379 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट