चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड (Chandigarh University MMS scandal) में संजीव सिंह नाम के सेना के एक जवान को पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह वीडियो बनाने की आरोपी छात्रा का प्रेमी है। वह लड़की पर वीडियो देने के लिए दबाव बनाता था।  

चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस स्कैंडल (Chandigarh University MMS scandal) से जुड़े होने के आरोप में अरुणाचल प्रदेश से सेना के जवान संजीव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के नहाने के दौरान का वीडियो बनाने की आरोपी लड़की का प्रेमी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजीव सिंह ने मोहाली पुलिस को आरोपी के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया है। संजीव का परिचय आरोपी लड़की से सोशल मीडिया पर हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर दिया था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने संजीव सिंह के साथ भी वीडियो शेयर किया था या नहीं। पुलिस ने जांच के लिए संजीव के दो मोबाइल फोन लिए हैं। 

संजीव तक कैसे पहुंची पुलिस?
जब आरोपी छात्रा से हॉस्टल मैनेजर पूछताछ कर रही थी तब कोई उसे लगातार मैसेज भेज रहा था। बाद में पता चला कि वह संजीव सिंह से व्हाट्सएप चैट कर रही थी। वह कथित तौर पर उससे वीडियो और तस्वीरें भेजने के लिए कह रहा था। चैट के पता चला कि आरोपी पर वीडियो बनाने का दबाव था। उसने संजीव से यहां तक कह दिया कि उसने फोटो और वीडियो मांगकर उसे शर्मनाक स्थिति में डाल दिया है। वह तस्वीरें लेती हुई पकड़ी गई है। आरोपी छात्रा ने अपने मोबाइल फोन में संजीव सिंह का फोन नंबर रंकज वर्मा की फोटो के साथ सेव किया था।

रंकज वर्मा ने मांगी जमानत
मामले में एक अन्य आरोपी रंकज वर्मा ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उसने दावा किया था कि वह निर्दोष है। वह शिमला में रहने वाले सनी मेहता को नहीं जानता था। सनी मेहता भी आरोपी लड़की का प्रेमी है। रंकज ने पुलिस को बताया कि उसकी डीपी की वजह से पुलिस ने उसे पकड़ा। उसकी कोई गलती नहीं थी।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: दलित युवक का जबरन धर्म परिवर्तन, खतना कर कहा अब खाना होगा बीफ, मना किया तो हुआ यह हाल

क्या है मामला?
18 सितंबर को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों ने आरोप लगाया था कि हॉस्टल में रहने वाली कई छात्राओं के निजी और आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर लीक किए गए हैं। एक छात्रा पर दूसरी लड़कियों के बाथरूम वीडियो बनाने का आरोप लगा था। इस मामले में अब तक पंजाब पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- अर्पिता को मां बनाने के लिए गोवा और थाईलैंड ले गया था पार्थ चटर्जी, दोनों ने वहां खरीदा था बंगला