चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चंद्रयान की लाइव स्ट्रीमिंग को 91 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्पेनिश स्ट्रीमर के पास था, जिसे 3.4 मिलियन यानि 34 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

Chandrayaan 3 Live Stream. चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चंद्रयान की लाइव स्ट्रीमिंग को 9.1 मिलियन (91 लाख) से ज्यादा लोगों ने देखा। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्पेनिश स्ट्रीमर के पास था, जिसे 3.4 मिलियन यानि 34 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी के यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लाइव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा लोग चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देखा। केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के ऑफिशियल एक्स, यूट्यूब और अदर्स सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाखों लोग जुड़े थे। 

स्पेनिश स्ट्रीमर ईबाई का रिकॉर्ड टूटा

चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के 34 लाख दर्शकों का रिकॉर्ड टूट चुका है। जानकारी के अनुसार इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को 91 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। इसरो के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर भी 3 लाख से ज्यादा लोगों का इंप्रेशन रहा।

Scroll to load tweet…

कब शुरू हुआ चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 की लांचिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे लांच किया गया। इससे पहले 11 जुलाई को 24 घंटे का रिहर्सल किया गया। लांचिंग के बाद 15 जुलाई को पहला ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स फायर किया गया। 25 जुलाई को चंद्रयान की पहली ऑर्बिट बदली गई। 1 अगस्त को यह ट्रांसलूनर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया गया। 20 अगस्त को डिबूस्टिंग के साथ स्पीड कंट्रोल की गई और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराने की कोशिश हो रही है। इसका लाइव प्रसारण नेशनल टीवी, दूरदर्शन सहित अलग-अलग प्लेटफार्म पर किया जा रहा है।