भारत का चंद्रयान-3 अब इतिहास रचने के बेहद करीब है। 23 अगस्त की शाम को इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतारेगा। बता दें कि इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिलहाल करीब 80 लाख से ज्यादा लोग इसका लाइव कवरेज देख रहे हैं।

Chandrayaan-3 live Streaming: भारत का चंद्रयान-3 अब इतिहास रचने के बेहद करीब है। 23 अगस्त की शाम को इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतारेगा। इस दौरान इसरो लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट कर रहा है, जिसका प्रसारण ठीक 5 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ। बता दें कि इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिलहाल करीब 8 मिलियन यानी 80 लाख से ज्यादा लोग इसका लाइव कवरेज देख रहे हैं। इसने स्पेनिश स्ट्रीमर IBAI के 3.4 मिलियन यानी 34 लाख के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेसबुक पर भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट

वहीं इसरो के ऑफिशियल फेसबुक चैनल पर भी लाइव प्रसारण चल रहा है। वर्तमान में फेसबुक पर 3.20 लाख से ज्यादा लोग लाइव कवरेज देख रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी 6 लाख से ज्यादा लोग चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे हैं। केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के ऑफिशियल ट्विटर, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये भी लाखों लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे हैं।