कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में पार्टी में गुटबाजी खत्म करने की कोशिश के तहत टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) को उपमुख्यमंत्री बनाया है। 

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के अंदर गुटबाजी खत्म करने के लिए बड़ी पहल की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) को उपमुख्यमंत्री बनाया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक हुई थी। इस दौरान सिंह देव की डिप्टी सीएम के रूप में नियुक्ति की घोषणा की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सिंह देव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।" सिंह देव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह एक वफादार कांग्रेस नेता और सक्षम प्रशासक हैं। डिप्टी सीएम के रूप में उनकी सेवा से राज्य को बहुत फायदा होगा।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे सिंह देव
2018 में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ चुनाव में जीत मिली थी। पार्टी 15 साल बाद राज्य में सत्ता में आई थी। टीएस सिंह देव और भूपेश बघेल दोनों मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। बाद में तय हुआ कि ढाई साल के लिए बघेल और बाकी ढाई साल के लिए सिंह देव मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, फॉर्मूला लागू नहीं किया गया और देव को किनारे करने के कई प्रयास किए गए। इसके बाद से ही सिंह देव और सीएम भूपेश बघेल के बीच विवाद चल रहा है।

इसी साल नवंबर तक होने हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
इसी साल अप्रैल में सिंह देव ने कहा था कि मीडिया बार-बार '2.5-2.5 साल सीएम' फॉर्मूले के बारे में पूछ रहा है। जब ऐसा नहीं होता है तो दुख होता है। छत्तीसगढ़ में इसी साल नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 46 है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर होती है। दोनों पार्टियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।