पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाएं पैंगोंग झील से पीछे हट रही हैं। हाल ही में सेना ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चीनी सैनिक अपने टैंट उखाड़ रहे हैं और टैंकों को पीछे ले रहे हैं। इतना ही नहीं चीन ने फिंगर 8 से आगे जो अस्थाई निर्माण किया था, वह अब उसे भी गिरा रहे हैं। 

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाएं पैंगोंग झील से पीछे हट रही हैं। हाल ही में सेना ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चीनी सैनिक अपने टैंट उखाड़ रहे हैं और टैंकों को पीछे ले रहे हैं। इतना ही नहीं चीन ने फिंगर 8 से आगे जो अस्थाई निर्माण किया था, वह अब उसे भी गिरा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत और चीन के बीच 9वें दौर की बातचीत में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण सिरे से सेनाओं के पीछे हटने को लेकर समझौता हुआ है। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में भी दी थी। 

क्या है समझौता?
इस समझौते के तहत चीन की सेना पैंगोंग झील से फिंगर 8 के पीछे अपनी पहले की स्थिति में लौट आएगी। वहीं, भारत की सेना फिंगर 3 के पास अपनी स्थाई पोस्ट धन सिंह पर लौट आएगी। जब इन क्षेत्रों से दोनों सेनाएं पूरी तरह से पीछे लौट जाएंगी, तो गोगरा, हॉट स्प्रिंग, गलवान और देपसांग में विवादित क्षेत्रों पर बात की जाएगी। 

देखें वीडियो: 

"