सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े ने हैदराबाद एनकाउंटर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,"मैं नहीं समझता हूं कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया जाना चाहिए। मैं समझता हूं कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो ये अपना मूल स्वरूप खो देता है।"
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े ने हैदराबाद एनकाउंटर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,"मैं नहीं समझता हूं कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया जाना चाहिए। मैं समझता हूं कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो ये अपना मूल स्वरूप खो देता है।"
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

"पुरानी बहस फिर से शुरू"
उन्होंने कहा, "देश में हालिया घटनाओं ने पुरानी बहस को एक बार फिर से छेड़ दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपराधिक न्याय प्रणाली पर पुनर्विचार करना चाहिए।"
